Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में राजघाट-शांति वन के बीच रिंग रोड का होगा मेकओवर, 96 लाख की लागत से PWD करेगी सुंदरीकरण

    Updated: Sat, 02 May 2026 04:36 PM (IST)

    दिल्ली में शांति वन और राजघाट चौराहे के बीच रिंग रोड के सुंदरीकरण को मंजूरी मिल गई है। पीडब्ल्यूडी 96 लाख रुपये की लागत से दो महीने में बेहतर रोशनी, स ...और पढ़ें

    शांति वन-राजघाट क्षेत्र का होगा सुंदरीकरण। (AI Generated Image)

    शांति वन-राजघाट क्षेत्र का होगा सुंदरीकरण। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. शांति वन-राजघाट रिंग रोड सुंदरीकरण को मिली मंजूरी।

    2. 96 लाख की लागत से दो माह में होगा कार्य।

    3. बेहतर रोशनी, सजावटी लाइटें और बागवानी शामिल।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। शहर के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शामिल शांति वन और राजघाट चौराहे के बीच रिंग रोड का सुंदरीकरण किया जाएगा। सरकार ने इस कार्य के लिए मंजूरी दे दी है।

    इस योजना के तहत पीडब्ल्यूडी राजघाट क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प करेगा, जिसमें बेहतर रोशनी, सजावटी स्ट्रीट लाइटें लगाना और बागवानी कार्य शामिल हैं। इस संबंध में निविदाएं जारी कर दी गई हैं। यह परियोजना दो महीने में 96 लाख रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जानी है।

    क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाना उद्देश्य

    पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व रखने वाले इस क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाना है। महात्मा गांधी का राजघाट स्मारक, भारत की आधिकारिक यात्राओं के दौरान विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अक्सर देखा जाता है।

    यह प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटकों और आगंतुकों को भी आकर्षित करता है। योजना के तहत स्ट्रीट लाइट के खंभे सजावटी माइल्ड स्टील से बनाए जाएंगे, जिनमें एलईडी सफेद बत्तियां लगाई जाएंगी। ये स्मार्ट लाइटें होंगी और जहां भी आवश्यकता होगी, सड़कों की मरम्मत भी की जाएगी।

    यह इस वर्ष वीआइपी क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई दूसरी परियोजना है। इस साल की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने शांति वन क्रासिंग और राजघाट क्रासिंग के बीच ट्रैफिक जाम कम करने के लिए सिग्नल-फ्री कारिडोर बनाने की योजना भी बनाई थी। इस पर अभी कागजी काम चल रहा है।

    दोनों क्रासिंग पर दिनभर रहता है ट्रैफिक

    अधिकारी ने बताया कि विभाग राजघाट और शांति वन क्रासिंग पर यू-टर्न की व्यवस्था करके रिंग रोड को सिग्नल-मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक प्रायोगिक अवसंरचना परियोजना पर काम कर रहा है। दोनों क्रासिंग पर दिन भर भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे अक्सर लंबी कतारें लग जाती हैं और खासकर व्यस्त समय में ट्रैफिक धीमा हो जाता है।

    खबरें और भी

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सिग्नल वाले चौराहों और मोड़ों के कारण ट्रैफिक में रुकावट आने की शिकायत की थी। यह यू-टर्न आधारित ट्रैफिक प्रबंधन योजना को लागू करने पर केंद्रित होगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के प्रमुख तिराहा और चौराहे का होगा कायाकल्प, सुंदरीकरण के साथ सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में 90 करोड़ से मां काली और अष्टभुजी मंदिर का होगा सुंदरीकरण, रोजाना लाखों श्रद्धालु करते हैं दर्शन