दिल्ली: अब सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक मिलेगी सीधी DTC बस, रोजाना चार फेरे लगाएगी सेवा
मध्य दिल्ली के सिविक सेंटर से बाहरी दिल्ली के बाकनेर गांव तक नई डीटीसी बस सेवा (रूट 131) शुरू की गई है। यह सेवा छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और द ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
नई डीटीसी बस सेवा सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक।
रूट संख्या 131 सुबह-शाम यात्रियों के लिए उपलब्ध।
छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य दिल्ली स्थित एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर से बाहरी दिल्ली स्थित बाकनेर गांव तक नई डीटीसी बस सेवा शुरू हुई है।
नई बस सेवा रूट संख्या 131 प्रातः आठ और 8:30 बजे बाकनेर गांव से निगम मुख्यालय तक आएगी और शाम को 5:45 व 6:30 बजे निगम मुख्यालय से बाकनेर गांव तक जाएगी। यह बस सिविक सेंटर से राजघाट, आइएसबीटी, मुकरबा चौक, शनि मंदिर होते हुए बाकनेर गांव तक जाएगी।
सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताया
सिविक सेंटर के बाहर से नेता सदन जय भगवान यादव व स्थायी समिति अध्यक्षा सत्या शर्मा ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
दोनों नेताद्वय ने इस नई बस सेवा के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, कर्मचारियों व दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर नरेला वार्ड समिति के उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, पार्षद राजपाल राणा व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।