Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरीश माथुर मर्डर केस में एक्शन, दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के 2 शूटर एनकाउंटर में गिरफ्तार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:08 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर हत्याकांड में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पैर में गोल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हरीश माथुर हत्याकांड में दो शूटर गिरफ्तार।

    2. टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े थे आरोपित।

    3. मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला थाना अंतर्गत प्रॉपर्टी डीलर हरीश माथुर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े दो शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार, हरीश माथुर हत्याकांड की जांच के दौरान आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को दोनों शूटरों के हाईवे से गुजरने की सूचना मिली।

    सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी की तो आरोपितों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में विशाल और राहुल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को दबोच लिया गया।

    आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस दोनों से हरीश माथुर की हत्या की साजिश, गैंग के अन्य सदस्यों और वारदात में इस्तेमाल हथियारों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

    डीसीपी शशांक जायसवाल ने बताया कि हरीश माथुर हत्याकांड की जांच अभी जारी है और मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- एक्शन में आए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, 48 घंटे में 40 SHO के तबादले; अब DCP और स्पेशल CP पर 'नजर'

    यह भी पढ़ें- Whatsapp Call से लेते थे ऑर्डर, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो नाइजीरियन ड्रग तस्करों से दो किलो कोकीन बरामद

    खबरें और भी