Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E-20 पेट्रोल विवाद पर केजरीवाल के PM आवास मार्च से ट्रांसपोर्ट संगठनों ने बनाई दूरी, बताया CJP कनेक्शन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:28 AM (IST)

    अरविंद केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल के खिलाफ पीएम आवास तक मार्च की घोषणा से देश और दिल्ली के प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने दूरी बना ली है। ...और पढ़ें

    केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल मामले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च की घोषणा से देश व दिल्ली की प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने दूरी बनाई है।

    केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल मामले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च की घोषणा से देश व दिल्ली की प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने दूरी बनाई है।

    HighLights

    1. ट्रांसपोर्ट संगठनों ने केजरीवाल के मार्च से बनाई दूरी।

    2. इसे राजनीतिक प्रदर्शन बताकर शामिल होने से इनकार किया।

    3. संगठन समस्या समाधान हेतु संवाद पर देते जोर।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल के ई-20 पेट्रोल मामले के विरोध में प्रधानमंत्री आवास तक मार्च की घोषणा से देश व दिल्ली की प्रमुख ट्रांसपोर्ट संगठनों ने दूरी बनाई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक है, इसलिए वह उसमें शामिल नहीं होंगे।

    सीजेपी प्रदर्शन की हिंसा से सबक

    ट्रांसपोर्ट संगठनों ने काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हालिया उग्र विरोध प्रदर्शनों ने भी सचेत होकर यह निर्णय लिया है। एक ट्रांसपोर्ट संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि वह ऐसे किसी हथियार का हिस्सा नहीं बनेंगे, जिसमें समस्या के हल करने के ईमानदारी भरे प्रयास की जगह राजनीति की जा रही हो।

    पीएम नरेंद्र मोदी को देंगे हस्ताक्षर वाली याचिका

    एक अगस्त को आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनाल मिश्रित) मामले को लेकर टाउन हाल कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने चार अगस्त को इसके विरुद्ध दो लाख से अधिक हस्ताक्षर वाली याचिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास तक जाने की घोषणा की है। वैसे, दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने चार अगस्त को पूर्व घोषित विरोध प्रदर्शन को निरस्त नहीं किया है।

    संवाद से चाहते हैं समस्या का हल

    एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि उन लोगों को अभी तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन तथा संसद मार्च की अनुमति नहीं मिली है। पर, वे लोग विरोध प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। उनका विरोध प्रदर्शन आप से अलग होगा।

    खबरें और भी

    ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने स्पष्ट किया कि केजरीवाल के पीएम आवास मार्च को लेकर अभी तक उन लोगों से संपर्क नहीं किया गया है।

    अगर संपर्क किया भी गया तो वह लोग शामिल नहीं होंगे क्योंकि ट्रांसपोर्टर समुदाय प्रदर्शन की जगह किसी समस्या के हल में संवाद पर विश्वास करता है।

    उन्होंने आगे कहा कि वाहनों में एथेनाल मिश्रित पेट्रोल को लेकर समस्या आ रही है, जिसमें सुधार और वाहन चालकों को विकल्प को लेकर मांग के साथ सुझाव भी सौंपे गए हैं।

    "एथेनाॅल मिश्रित पेट्रोल को लेकर वाहनों के इंजन में गड़बड़ी आने की शिकायते हैं। संगठन इसके विरूद्ध काफी पहले से आवाज उठा रहा है। पर वह लोग राजनीतिक प्रदर्शनों का हिस्सा नहीं बनेंगे।"

    -हरीश सभरवाल, अध्यक्ष, ऑल इंडिया मोटर गुड्स ट्रासंपोर्ट कांग्रेस। 

    यह भी पढ़ें- 'माइलेज घट रहा, इंजन हो रहे खराब', E-20 फ्यूल पर केजरीवाल का एलान; मंगलवार को PM आवास तक करेंगे मार्च

    यह भी पढ़ें- E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल 100 लोगों संग करेंगे PM आवास तक पैदल मार्च, लक्ष्मी योजना से भी असंतुष्ट