विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुकानदार ने थमाया कड़क नोट? जेब में रखने से पहले बस कुछ सेकंड में ऐसे करें असली-नकली की पहचान

Published: Tue, 24 Mar 2026 02:08 PM (IST)

हाल ही में गुजरात में AI-आधारित नकली नोट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिससे बाजार में नकली नोटों की संख्या ...और पढ़ें

AI से बने नकली नोटों का खतरा: ऐसे पहचानें असली की नोट (Picture Credit- RBI/AI Generated)

AI से बने नकली नोटों का खतरा: ऐसे पहचानें असली की नोट (Picture Credit- RBI/AI Generated)

HighLights

  1. वॉटरमार्क और नोट के नंबर से करें नोट की पहचान

  2. नोट तिरछा करने पर रंग बदलने वाली स्याही जांचें

  3. उभरे हुए अशोक स्तंभ और तिरछी लाइनें भी है असली नोट की पहचान

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जरूरत के लिए बनाई गई तकनीक जितना हमारा काम आसान करती है, उतना ही इसका गलत इस्तेमाल भी बढ़ गया है। इस तकनीक का इस्तेमाल आजकल नकली नोट बनाने के लिए भी किया जाने लगा है।

ताजा मामला गुजरात का है, जहां हाल ही एक 'हाई-टेक' रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह AI टूल्स की मदद से बिल्कुल असली दिखने वाले नकली नोट छाप रहा था और धड़ल्ले से बाजार में इनका इस्तेमाल भी कर रहा था। 

RBI ने भी दी चेतावनी

बीते कुछ समय से नकली नोटों के मामले काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं। खुद रिजर्व बैंक (RBI) की रिपोर्ट्स भी इस बात का खुलासा करती हैं कि बाजार में 500 रुपये के नकली नोट घूम रहे हैं। ऐसे में आम इंसान के लिए यह जानना बहुत जरूरी हो गया है कि उसकी जेब में रखा नोट असली है या सिर्फ कागज का एक टुकड़ा। 

ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिन्हें खुद सरकार ने बताया है, जिनकी मदद से आप असली और नकली नोट की पहचान कर सकते हैं। 

रोशनी के आर-पार देखें

fake note

(Picture Credit- AI Generated)

  • वॉटरमार्क: असली नोट की पहचान करने के लिए उस पर बने खाली सफेद हिस्से को रोशनी की तरफ आर-पार देखें। असली नोट को ऐसा देखने पर महात्मा गांधी की तस्वीर और जितने का नोट है, वह नंबर लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • सिक्योरिटी थ्रेड (तार): नोट के बीच में जो चमकीली हरी पट्टी (धागा) होती है, उसे रोशनी के सामने रखने पर वह एक सीधी लाइन की तरह दिखती है। इस पट्टी को ध्यान से देखें, अगर इस पर 'भारत' और 'RBI' लिखा है, तो यह असली नोट है।

नोट को तिरछा कर देखें 

fake note (1)

(Picture Credit- AI Generated)

 

रंग बदलने वाली स्याही: असली नोट की सबसे बड़ी पहचान इसका रंग बदलना है। जब आप नोट को थोड़ा तिरछा करेंगे, तो इसके बीच मौजूद चमकीली लाइन हरे से नीले रंग की हो जाएगी।

इसके अलावा नोट के दाईं तरफ नीचे की ओर लिखा नोट का नंबर भी तिरछा करने पर बदल जाता है।

छूकर महसूस करें 

fake note (2)

 

RBI ने असली नोटों में कुछ चीजें उभरी हुई छापी हैं, जिससे देखने में असमर्थ लोग भी इन्हें छूकर पहचान सकें। अपनी उंगलियों की मदद से आप इन चीजों को असली नोट पर छूकर महसूस कर सकते हैं-  

  • महात्मा गांधी की तस्वीर
  • बाईं तरफ बना अशोक स्तंभ
  • नोट के किनारे पर बनीं 5 तिरछी लाइनें 
  • गवर्नर के हस्ताक्षर और RBI का प्रॉमिस

ध्यान से या लेंस से देखें 

असली नोट की पहचान करने के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर और किनारे की पट्टी के बीच बहुत ही बारीक अक्षरों में 'भारत' (हिंदी में) और 'India' लिखा होता है। इसे आप ध्यान से या किसी मैग्निफाइंग ग्लास की मदद से साफ पढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 364 साल पहले पेरिस में दौड़ी थी दुनिया की पहली सार्वजनिक बस, इंजन नहीं घोड़ों से खींची जाती थी सवारी

यह भी पढ़ें- आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? इसके पीछे छिपी है एक दिलचस्प कहानी

Source:

National Government Services Portal

RBI