Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यूपी चुनावः मायावती बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

    By Nawal MishraEdited By:
    Updated: Fri, 17 Feb 2017 06:37 PM (IST)

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी की सपा सरकार में जंगलराज कायम हो गया है। इस जंगलराज के खात्मे के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। ...और पढ़ें

    यूपी चुनावः मायावती बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी
    यूपी चुनावः मायावती बोलीं जंगलराज के खत्मे को बसपा जरूरी

    लखनऊ (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा व भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की सपा सरकार में जंगलराज कायम हो गया है। इस जंगलराज के खात्मे के लिए बसपा की सरकार जरूरी है। लव जेहाद, संस्कृति तथा गो हत्या के मामले पर वार करते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में लाने के लिए आरएसएस इन एजेंडे पर काम कर रही है। भाजपा प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है।

    यह भी पढ़ें: Election: पेट्रोल पंपों पर लगीं नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को हटाने का निर्देश

    रायबरेली और बाराबंकी जनसभाओं में मायावती ने सपा पर निशाना साधा और कहा कि सपा के पांच साल के शासनकाल में चोरी, डकैती, अपहरण, लूट व महिला उत्पीडऩ के मामलों की बाढ़ सी आ गई है। जमीनों पर खुलेआम कब्जे किए जा रहे हैं। प्रदेश में भय व आतंक का माहौल है। प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वह बसपा के शासनकाल में हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के चुनाव में इन पर होगी सबकी नजर

    मायावती ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अगर समाजवादी पार्टी को वोट देते हैं तो यह वोट बेकार चला जाएगा। इसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। बसपा सरकार बनी तो जो योजनाएं पहले चल रहीं थी उन्हें फिर चलाया जाएगा और जिन जिलों के नाम बदले गए हैं, उनका पुराना नाम रखा जाएगा। भीड़ देखकर गदगद मायावती ने कहा कि इस बार 2007 जैसे विधानसभा चुनाव का नतीजा आने वाला है और हम 300 से अधिक सीट पाकर पूर्ण रूप से बहुमत में आएंगे।

    यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: मोदी की राष्ट्र के प्रति वफादारी पर कांग्रेस को संदेह

    खबरें और भी