विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्क्रीन पर दिखेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की दास्तां, Aamir Khan ने किया डॉक्यूमेंट्री का ऐलान

Published: Fri, 19 Jun 2026 07:19 PM (IST)

अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) पर डॉक्युमेंट्री बना रहे हैं।

आमिर खान बना रहे हैं द्रौपदी मुर्मू पर डॉक्युमेंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

आमिर खान बना रहे हैं द्रौपदी मुर्मू पर डॉक्युमेंट्री। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) भले ही बतौर अभिनेता बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन प्रोडक्शन के काम में बहुत एक्टिव हैं। लापता लेडीज और हैप्पी पटेल के बाद अब आमिर एक और प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जो देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) से जुड़ा है।

दरअसल, आमिर खान अपनी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले द्रौपदी मुर्मू की जर्नी पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री बनाने के लिए आगे आए हैं। वह पिछले साल ही द्रौपदी मुर्मू से मिले थे। अब राष्ट्रपति की डॉक्युमेंट्री को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

कौन कर रहा है डॉक्युमेंट्री का निर्देशन?

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, आमिर खान द्रौपदी मुर्मू पर आधारित एक डॉक्युमेंट्री बना रहे हैं, जिसका निर्देशन स्वाति चक्रवर्ती भटकल (Svati Chakravartu Bhatkal) कर रही हैं। स्वाति ही डॉक्युमेंट्री की राइटर भी हैं। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। 

Aamir Khan

Aamir Khan with President Droupadi Murmu- X

डॉक्युमेंट्री में दिखेगी राष्ट्रपति मुर्मू की कहानी

यह डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पर्सनल और पब्लिक जर्नी को दिखाएगी। ओडिशा के एक छोटे से गांव से भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर कैसा था, यह डॉक्युमेंट्री के जरिए दुनिया को दिखाई जाएगी। उन्होंने तमाम चुनौतियों और निजी नुकसान से जूझते हुए कैसे समाज सेवा की और संवैधानिक पद तक पहुंची, डॉक्युमेंट्री में उनकी कहानी को बारीकी से दिखाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Batwara 1947 Teaser: परिवार की खातिर Sunny Deol ने लिया पाकिस्तान से पंगा, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी

आमिर खान का वर्क फ्रंट

आमिर खान को आखिरी बार सितारे जमीन पर मूवी में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। इस फिल्म के बाद से ही वह फिल्में प्रोड्यूस कर रहे हैं। उनकी हालिया प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'एक दिन' थी जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 आ रही है जो 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें- 3 Idiots के सीक्वल में रैंचो-फरहान और राजू की जिंदगी में शुरू होगी नई चिकचिक, निर्देशक ने कहानी पर दिया अपडेट