Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं डरी हुई हूं...', शादी के 4 महीने बाद आमिर की बेटी Ira Khan ने क्यों किया ऐसा पोस्ट? फैंस ने पूछा ये सवाल

    Updated: Sat, 20 Apr 2024 06:51 PM (IST)

    आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान कई बार सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है ज ...और पढ़ें

    आइरा खान का पोस्ट (Photo Credit: Instagram)
    आइरा खान का पोस्ट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान की बेटी आइरा खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे संग शादी की है। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं। इसके साथ कई फोटो खुद आइरा ने भी शेयर किए थे।

    अब हाल ही में आइरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उनका यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने अकेलेपन के डर को जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आसपास के लोग उन्हें प्यार देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अकेले रह जाने का डर हमेशा सताता रहता है।

    यह भी पढ़ें: बचपन से बेटी की ये चीज बिगाड़ रहे हैं Aamir Khan, बर्थडे पर Ira Khan ने कर दिया खुलासा; देखिए पोस्ट

    दर्द पाने से डरती हैं आइरा

    आइरा खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बात लिखी है। आइरा ने लिखा कि मैं डरी हुई हूं। मैं अकेले रहने से डरती हूं, मुझे लाचार होने से डर लगता है। मैं दुनिया की हर बुरी चीज (हिंसा, बीमारी, बेरहमी) से डरती हूं। मैं खो जाने से डरती हूं। दर्द पाने से डरती हूं और चुप हो जाने से डरती हूं।

    इसके आगे उन्होंने लिखा कि हर दिन नहीं। मुझे हंसते, काम करते, जीते देखेंगे, लेकिन जब मुझे डर लगता है तो ये मुझे जकड़ लेता है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वो भूल जाती हैं कि उनकी जिंदगी में इतने सक्षम लोग हैं, जो उन्हें प्यार करते हैं और वह जानती है कि अगर वो कभी खोईं, तो ये लोग उन्हें वापसी का रास्ता दिखाएंगे। अगर उन्हें चोट लगी तो वह उनका ख्याल रखेंगे।  

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

    इस डर का कोई तोड़ नहीं है। उनकी मदद किसी गाने या फिल्म को देखकर होती है या फिर किसी शख्स के उन्हें सुरक्षित महसूस करवाने से होती है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।

    फैंस की बढ़ी चिंता

    आइरा का शादी के चार महीने बाद ही यह पोस्ट देख कर फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि शादी के बाद अब वह इस तरह से अकेला महसूस क्यों कर रही हैं।

    यह भी पढ़ें: नूपुर शिखरे- Ira Khan पर चढ़ा वैलेंटाइन डे का खुमार, न्यूली वेड कपल ने ऐसे किया सेलिब्रेट