विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तो इस वजह से Aamir Khan की तीसरी शादी में नहीं आई थीं रीना और किरण, दोस्त ने कहा- 'कोई असहज महसूस...'

Published: Thu, 16 Jul 2026 11:16 AM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की तीसरी शादी में उनकी दोनों पूर्व पत्नियां शामिल नहीं हुई थीं। अब अभिनेता के करीबी दोस्त ने इसके पीछे की वजह बताई है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) ने हाल ही में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ जिंदगी की नई शुरुआत की। उन्होंने घर पर करीबी परिवार और दोस्तों के बीच तीसरी बार शादी की।

आमिर खान की तीसरी शादी में उनके बच्चे आइरा, जुनैद और आजाद खान तो शामिल हुए थे, लेकिन उनकी दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्त (Reena Dutta) और किरण राव (Kiran Rao) नहीं आए थे। अब आमिर खान के खास दोस्त और लगान के को-स्टार अमीन हाजी (Amin Hajee) ने इसकी वजह बताई है।

क्यों शादी में नहीं आई थीं पूर्व पत्नियां?

अमीन हाजी ने खुलासा किया कि किरण, आमिर की शादी में इसलिए नहीं आ पाईं, क्योंकि वह उस वक्त यूके में थीं। उन्होंने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कहा, "किरण उस समय यूके में थीं और आजाद शादी के लिए वापस आए थे।

मुझे लगता है कि कुछ मौकों पर न आना स्वाभाविक है। कभी-कभी लोगों को उनकी जगह (स्पेस) देना भी प्यार और सम्मान दिखाने का एक तरीका होता है। आप नहीं चाहेंगे कि इतने अहम मौके पर कोई असहज महसूस करे।"

Aamir Khan

अलग होकरभी अच्छा बॉन्ड

अमीन हाजी ने कहा कि भले ही आमिर खान अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो गए हैं, लेकिन उनके बीच अच्छा बॉन्ड है और तीनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तीनों पानी फाउंडेशन के जरिए आमिर, किरण और रीना अभी भी साथ मिलकर काम करते हैं।

पूरी करते हैं परिवार की जिम्मेदारी

अमीन हाजी ने एक्टर की ट्रोलिंग पर भी रिएक्शन दिया। दरअसल, अभिनेता को तीसरी शादी के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पर एक्टर का सपोर्ट करते हुए अमीन ने कहा कि आमिर ने कभी भी शादी को हल्के में नहीं लिया। वह हमेशा जिम्मेदारी के साथ अपना रिश्ता निभाते हैं। अलग होने के बाद भी वह अपने परिवार का ख्याल रखते हैं।

अमीन ने यह भी कहा, "लोग कई सालों बाद उनके दोबारा प्यार पाने पर मजाक उड़ाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने उन्हें दिल टूटने के दर्द से गुजरते हुए देखा है।"

यह भी पढ़ें- 'गौरी हिंदू नहीं है...' Aamir Khan की तीसरी शादी पर हंगामा, एक्टर ने 'लव जिहाद मामले' में तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- Aamir Khan की तीसरी शादी पर Shekhar Suman ने मारा ताना? कहा- 'अब ट्रिपल इंजन चला रहे...'