विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

International Women's Day के लिए आमिर खान की टीम लेकर आई बंपर ऑफर, सिर्फ इतने रुपये देकर देख सकेंगे 'लापता लेडीज'

Published: Wed, 06 Mar 2024 04:01 PM (IST)

अपनी फिल्मों में अक्सर कुछ हटकर करने वाले Aamir Khan पिछले कुछ समय ले बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन ...और पढ़ें

'लापता लेडीज'. फोटो क्रेडिट- आमिर खान प्रोडक्शन्स
'लापता लेडीज'. फोटो क्रेडिट- आमिर खान प्रोडक्शन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ ही ग्लोबल मार्किट में भी ठीकठाक रिस्पांस दे रही है। इस फिल्म को बाकी कुछ फिल्मों से टक्कर मिल रही है, लेकिन इसके बावजूद 'लापता लेडीज' मजबूती से खड़ी है। 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन्स डे (International Women's Day) है। इस मौके पर मेकर्स ऑडियंस के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आए हैं। 

'लापता लेडीज' मेकर्स का खास ऑफर

'लापता लेडीज' टिकट विंडो पर ठीकठाक कमाई कर रही है। फिल्म ने डोमोस्टिक कलेक्शन में 5.12 करोड़ की कमाई कर डाली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मूवी 10 करोड़ कमाने के करीब है। 'लापता लेडीज' किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म है, जिसके जरिये वह दूसरी बार डायरेक्शन की फील्ड में वापस आईं हैं। रोज के कलेक्शन के बीच मेकर्स ने महिला दिवस के लिए खास ऑफर निकाला है।

घट गए टिकट के प्राइस

आमिर खान प्रोडक्शन्स (Aamir Khan Productions) की ओर से इन्फॉर्मेशन शेयर की गई है कि महिला दिवस पर सिर्फ 100 रुपये में फिल्म देखी जा सकती है। ये ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए है। 

'लापता लेडीज' का कलेक्शन

'लापता लेडीज' का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.12 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मूवी 7.49 करोड़ तक कमा चुकी है। रविवार तक इस कलेक्शन के 10 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। 

'लापता लेडीज' स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, प्रतिभा रांटा, छाया कदम और नितांशी गोयल हैं।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के बर्थ डे पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने शेयर की रोमांटिक फोटो, केमेस्ट्री पर दिल हारे फैंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।