दो बार एक्टिंग स्कूल से रिजेक्ट किए गए थे Vijay Varma, सालों बाद छलका एक्टर का दर्द
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय वर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को यादकर खुलकर बात की है।

विजय वर्मा एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं विजय
विजय वर्मा ने सुनाई आपबीती
इस मूवी में नजर आएंगे विजय वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के उभरते हुए अभिनेता के तौर पर विजय वर्मा को जाना जाता है। एक आउटसाइडर के तौर पर इंडस्ट्री में विजय ने अपने दम पर खास पहचान बनाई है।
इस बीच विजय वर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है और बताया है कि कैसे उन्हें एक्टिंग स्कूल से दो बार रिजेक्शन झेलना पड़ा था। आइए जानते हैं कि विजय ने क्या कहा है-
विजय वर्मा का खुलासा
आज भी बच्चों को अभिनय के पेशे में आने के लिए अपने माता-पिता को मनाना आसान नहीं होता है। गली ब्वाय और डार्लिंग्स फिल्मों के अभिनेता विजय वर्मा के लिए भी अभिनेता बनने की राह आसान नहीं थी। विजय बताते हैं- तब इतना आत्मविश्वास नहीं था। इसलिए एक्टिंग में आने से पहले सोचा कि उसके आस-पास रहने वाला कोई कोर्स कर लेता हूं।
यह भी पढ़ें- Vijay Verma ने भारत सरकार के अलर्ट पर किया रिएक्ट, बोले- 'दुनिया खत्म नहीं हो रही...'

मैंने नेशनल इंस्टीट्यूट फैशन टेक्नोलाजी में आवेदन किया। उस पर साइन कराने के लिए पापा के पास गया, तो उन्होंने यह कहकर फार्म फाड़ दिया कि दर्जी बनना है। फिर मैंने हैदराबाद में एक साल का इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स किया, वहां मेरे क्लासमेट राणा डग्गुबाती थे। एक साल कोर्स किया और फिर दो इवेंट में मजदूरों के जैसा काम किया। उस समय खराब लगा।

उसके बाद मैं हैदराबाद के एक एक्टिंग स्कूल में गया और कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी है। उन्होंने यह कहकर भगा दिया कि इसमें आने के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण चाहिए। फिर मैंने एफटीआइआइ में आवेदन किया, वहां भी अंतिम राउंड में रिजेक्ट हो गया। मैं दोबारा उसी एक्टिंग स्कूल में गया, इस बार पता नहीं उन्होंने मेरे अंदर क्या देखा और उन्होंने मुझे चुन लिया।
विजय की अगली फिल्म
बात की जाए विजय वर्मा की अगली फिल्म के बारे में तो उसका नाम एंथनी है। इस मूवी में विजय नेगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं। फिल्म के लीड रोल सनी देओल हैं और पहली बार विजय उनके साथ काम करते हुए दिखाई देंगे। बात करें एंथनी की रिलीज डेट की तो उम्मीद है कि 2027 में ये बड़े पर्दे पर रिलीज जा सकती है।
