Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shraddha Kapoor Pics: श्रद्धा कपूर ने शेयर की क्यूट तस्वीरें, ऋतिक रोशन के कमेंट ने खींचा ध्यान

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 04:11 PM (GMT+05:30)

    Shraddha Kapoor Latest Pics श्रद्धा कपूर बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती ...और पढ़ें

    श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
    श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. श्रद्धा कपूर ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
    2. तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का गॉर्जियस अंदाज
    3. ऋतिक रोशन ने किया कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shraddha Kapoor Post: बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग और उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं।

    श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लमैरस अंदाज से लाइमलाइट चुरा लेती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है।

    यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor Dating Rumour: श्रद्धा की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, इस शख्स को डेट कर रही हैं 'आशिकी-3'स्टार?

    श्रद्धा कपूर ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

    'आशिकी 2' फेम एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने आज यानी 19 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज के जरिए एक्ट्रेस अपने खूबसूरत और क्यूट लुक को एक बार फिर फैंस के साथ साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं।

    तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सन बाथ लेती दिखाई दे रही हैं। श्रद्धा के चेहरे पर आती हुई सूरज की किरणें उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'जादू की तरह धूप की जरूरत है'।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    ऋतिक रोशन के कमेंट ने खींचा ध्यान

    श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान ऋतिक रोशन भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। ऋतिक ने श्रद्धा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा 'वो आ रहा है। उसे बताऊंगा'। इसके जवाब में श्रद्धा ने लिखा 'सच में, कब क्या कहां बताओ बताओ'।

    श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट

    श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस इसी साल रणबीर कपूर के साथ 'तू झूठी मैं मक्कार' में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही वह जल्द ही 'स्त्री 2' जैसे कई और अन्य फिल्मों में दिखाई दे सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: महंगी गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा की सवारी करती नजर आईं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल