यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonakshi-Zaheer के रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं रेखा, सिद्धार्थ और अदिति ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Sonakshi Sinha Wedding Reception सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इस पार्टी में सलमान खा ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से की शादी
- वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए कई सितारे
- अदिति राव हैदरी ने लिय रेखा का आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Wedding Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी कर ली है। रजिस्टर्ड मैरिज के जरिये सिंपल शादी करने के बाद कपल ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की।
सूट में रेखा ने दिखाया अपना स्टाइल स्टेटमेंट
सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन (Sonakshi-Zaheer Wedding Reception) में कई सितारों ने शिरकत की। इस फंक्शन में रेखा भी शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाइमलाइट चुरा ली। अक्सर साड़ी में नजर आने वालीं रेखा इस बार सिल्क सूट में नजर आईं।
यह भी पढ़ें: वेडिंग बैश में दिल खोलकर नाचीं Sonakshi Sinha, प्यार लुटाने से खुद को नहीं रोक पाए जहीर, रोमांटिक Video वायरल
सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में 69 साल की रेखा ने अपने स्टाइलिश और दिलकश अदाओं से एक बार फिर लोगों का दिल चुरा लिया। इस दिग्गज एक्ट्रेस के फैशन सेंस को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
सिद्धार्थ और अदिति ने लिया आशीर्वाद
रिसेप्शन पार्टी में 'हीरामंडी' की 'बिब्बोजान' यानी अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने भी शिरकत की। वो यहां मंगेतर सिद्धार्थ के साथ शामिल हुईं। इस दौरान अदिति गोल्डन-ग्रीन शेड के लहंगे में नजर आईं। वहीं, सिद्धार्थ ने ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ते पयजामे में खुद को कैरी किया। कपल के लुक के साथ ही एक्ट्रेस रेखा के साथ उनका एक स्वीट जेश्चर भी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
रिसेप्शन पार्टी के रेड कार्पेट पर सिद्धार्थ ने रेखा का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 'रंग दे बसंती' एक्टर को ऐसा करता देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
खबरें और भी
अदिति राव हैदरी ने भी रेखा के पैर छुए। उन्होंने पार्टी खत्म होने के बाद इस दिग्गज अभिनेत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह कपल पार्टी खत्म होने के बाद रेखा को गाड़ी तक छोड़ने के लिए भी आया था।
View this post on Instagram
पार्टी में शामिल हुए ये सितारे भी
सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान (Salman Khan), फरदीन खान, काजोल सहित कई सितारों ने शिरकत की।
यह भी पढ़ें: Sonakshi-Zaheer Wedding: आदित्य रॉय कपूर से रेखा तक, रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, देखें तस्वीरें