विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonakshi Sinha Wedding Photos: रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में जचे सोनाक्षी और जहीर, देखिए शादी की रोमांटिक फोटो

Published: Sun, 23 Jun 2024 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:17 PM (IST)

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Pics 7 साल एक दूसरे डेट करने के बाद आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने ...और पढ़ें

सोनाक्षी और जहीर की शादी की फोटो वायरल (Photo Credit-Pallav Paliwal)
सोनाक्षी और जहीर की शादी की फोटो वायरल (Photo Credit-Pallav Paliwal)

HighLights

  1. शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में स्पॉट हुए सोनाक्षी-जहीर
  2. जीवन के खास दिन पर इस अंदाज में नजर आया न्यूली वेड कपल
  3. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की लेटेस्ट फोटो हैं कमाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Latest Pics: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से सेलेब्स की जोड़ी बन गई है। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने हमेशा-हमेशा के लिए दूसरे का हाथ थाम लिया है। 23 जून यानी आज मुंबई में इनकी शादी का भव्य समारोह आयोजित किया गया है। 

इस दौरान सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग रिसेप्शन की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें ये न्यूली वेड कपल अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच रहा है। आइए एक नजर इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरों पर डालते हैं। 

रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में दिखा न्यूली वेड कपल

शादी को लेकर पिछले दिनों से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा था। आज इन दोनों ने शादी कर के अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने इनकी वेडिंग की कपल फोटोज का साझा किया है। 

ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला, इन सितारों ने लगाए चार चांद

Photo Credit-Pallav Paliwal

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में ये कपल रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन में पहुंचा है। जहां एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा रेड कलर की साड़ी, बालों में गजरा, मांग सिंदूर और हाथों में सुहाग की चूड़िया पहने दिखी हैं। तो दूसरी तरफ जहीर सफेद कलर के जोधपुरी में काफी जचे रहे हैं। 

Photo Credit-Pallav Paliwal

इस दौरान सोनाक्षी और जहीर ने रोमांटिक पोज भी दिए हैं, जिसे देखकर आपकी भी नजरे नहीं हटेगीं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सोनाक्षी और जहीर की ये लेटेस्ट तस्वीरें काफी शानदार हैं। फैंस उनकी फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

7 साल एक दूसरे को किया डेट

सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि साल 2017 से लेकर अब तक यानी करीब 7 सालों तक उन्होंने जहीर इकबाल को डेट किया। अब इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है। 

ये भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर, वेडिंग फोटोज शेयर कर कहा- 'प्यार ने चुनौतियों...'