Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi-Zaheer Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर, वेडिंग फोटोज शेयर कर कहा- 'प्यार ने चुनौतियों...'

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 08:05 PM (IST)

    Sonakshi Sinha ने आखिरकार अपनी जिंदगी के प्यार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी रचा ली है। वेडिंग फंक्शन से पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने अपनी ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली तस्वीर आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पहली तस्वीर आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की हो गई शादी
    2. सोनाक्षी सिन्हा की शादी का फंक्शन बास्टियन में
    3. सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सेलेब्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding Photos: सोनाक्षी सिन्हा आखिरकार हमेशा-हमेशा के लिए अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की हो गई हैं। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आज दोनों ने शादी कर अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू कर दी है।

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। पहले दिन मेहंदी सेरेमनी थी और शनिवार को उनके घर रामायणा में एक खास पूजा रखी गई थी। आज फाइनली सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली है। उनकी शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि उन्होंने सिविल मैरिज की है।

    सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें

    सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून की शाम को अपनी शादी की पहली तस्वीरें शेयर कर इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। पहली फोटो में जहीर इकबाल अपनी पत्नी के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।

    Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Photo

    दूसरी फोटो में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं और जहीर पेपर पर साइन कर रहे हैं। आखिरी फोटो में सोनाक्षी, जहीर को साइड हग करते हुए फोटो क्लिक करा रही हैं।

    शादी में सोनाक्षी सिन्हा ने आइवरी कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने मैचिंग चोकर, इयररिंग्स और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया। अभिनेत्री ने बालों में जूड़ा बांधकर गजरे लगाये थे। वहीं, जहीर इकबाल ने अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 23 जून को Sonakshi Sinha की शादी नहीं, बल्कि होगा ये फंक्शन! शत्रुघ्न सिन्हा बोले- परिवार में कुछ तनाव...

    Sonakshi Sinha Wedding Look

    सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा-

    आज ही के दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार को उसके सबसे शुद्ध रूप में देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत के जरिए मार्गदर्शन किया है, इस पल तक ले गया, जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए प्यार। 

    वेडिंग फंक्शन में पहुंचे ये सितारे

    आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का फंक्शन है, जो बास्टियन में होस्ट किया गया है। इस सेलिब्रेशन में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अर्पिता खान, आयुष शर्मा समेत सेलिब्रिटीज पहुंच रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन ने पैपराजी को शादी की मिठाई भी गिफ्ट की।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha Wedding: 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को दिया खास तोहफा, सुर्खियों में छाया ये वीडियो