Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी और जहीर की शादी में लगा बॉलीवुड का मेला, इन सितारों ने लगाए चार चांद

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 11:18 PM (IST)

    Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी रचा ली है। मुंबई में इस कपल का ग्रैंड वेडिंग फंक्शन रखा गया। इस दौर ...और पढ़ें

    सोनाक्षी और जहीर के शादी में शामिल हुए ये सेलेब्स (Photo Credit-Pallav Paliwal)
    सोनाक्षी और जहीर के शादी में शामिल हुए ये सेलेब्स (Photo Credit-Pallav Paliwal)

    HighLights

    1. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल थामा एक दूसरे का हाथ
    2. मुंबई में रखा गया सोनाक्षी की वेडिंग का ग्रैंड फंक्शन
    3. शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी के शादी समारोह में शामिल हुए ये फिल्मी सितारे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding) अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर ली है। 23 जून यानी आज सोनाक्षी और जहीर ने शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी से इस कपल की शादी में रौनक बढ़ाई है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से फिल्मी सितारे रहे, जो दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी की शादी में बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं। इन सेलेब्स लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचे ये सेलेब्स 

    मुंबई में आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी ग्रैंड फंक्शन का आयोजन किया गया। बीते दिनों से शादी को लेकर जहीर और सोनाक्षी लाइमलाइट का हिस्सा बने हुए थे और ये उम्मीद पूरी थी, इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स का मेला जरूर लगेगा और अब हुआ भी ऐसा ही है।

    ये भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर, वेडिंग फोटोज शेयर कर कहा- 'प्यार ने चुनौतियों...'

    Photo Credit-Pallav Paliwal

    सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होने वाले फिल्मी सितारों की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। 

    Photo Credit-Pallav Paliwal

    जिनमें अनिल कपूर, रवीना टंडन, काजोल, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, डायरेक्टर आनंद एल राय, चंकी पांडे, गीतकार समीर और हीरामंडी वेब सीरीज एक्ट्रेस संजिदा शेख जैसे सेलेब्स शामिल हैं।

    इसके अलावा एक्टर गुलशन दवैया भी अपनी पत्नी के साथ इस शादी समारोह में पहुंचे हैं। वहीं सोनाक्षी के अजीज दोस्त और सिंगर रैपर हनी सिंह ने भी अपने स्टालिश अंदाज में उनकी शादी अटेंड की है। इंटरनेट पर इन सेलेब्स की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

    इस अंदाज में दिखे शत्रुघ्न सिन्हा

    अपनी बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्नी पूनम सिन्हा के साथ एंट्री ली। इस दौरान ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में वह काफी हैंडसम दिखे।

    इसके अलावा अभिनेत्री तब्बू ने भी अपनी मौजूदगी से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के इस फंक्शन में चार चांद लगा दिए हैं। 

    ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha Wedding: आज जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, शादी से पहले इस हाल में दिखीं एक्ट्रेस

    खबरें और भी