Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वेडिंग बैश में दिल खोलकर नाचीं Sonakshi Sinha, प्यार लुटाने से खुद को नहीं रोक पाए जहीर, रोमांटिक Video वायरल

    Updated: Mon, 24 Jun 2024 08:40 AM (IST)

    Sonakshi Sinha ने अपनी लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू कर दिया है। रविवार को वह जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी के बंधन में बंधीं और फिर रात में इसे ...और पढ़ें

    सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग पार्टी में पति के साथ किया जमकर डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग पार्टी में पति के साथ किया जमकर डांस। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रविवार को सोनाक्षी-जहीर का था वेडिंग रिसेप्शन
    2. सोनाक्षी के वेडिंग फंक्शन में पहुंची हीरामंडी कास्ट
    3. सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ की सिविल मैरिज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) अब पति-पत्नी बन गये हैं। रविवार को कपल ने सिविल मैरिज की और फिर शाम को बास्टियन में सितारों के बीच महफिल जमी। नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी ने भी अपनी शादी में जमकर डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल जहीर इकबाल को गुपचुप डेट करने के बाद 23 जून को सिविल मैरिज कर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। फिर शाम में उनकी शादी का जश्न मनाया गया, जहां हीरामंडी की कास्ट समेत बी-टाउन के कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

    सोनाक्षी और जहीर ने किया डांस 

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के वेडिंग फंक्शन की कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। एक वीडियो में नया-नवेला दूल्हा-दुल्हन बच्चों के साथ डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi-Zaheer Wedding: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी सिन्हा-जहीर, वेडिंग फोटोज शेयर कर कहा- 'प्यार ने चुनौतियों...'

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    पत्नी के साथ रोमांटिक हुए जहीर

    शादी के बाद जहीर इकबाल अपनी पत्नी सोनाक्षी पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पायें। उन्होंने खुलेआम पार्टी में अपनी लेडी लव के लिए प्यार का इजहार किया और आफरीन आफरीन गाने पर रोमांटिक डांस किया। दोनों पूरी तरह एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

    हनी सिंह की बीट पर नाचा कपल

    सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग फंक्शन में सिंगर यो यो हनी सिंह भी आये और उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगा दिया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें न्यूली वेड कपल हनी सिंह के गाने पर झूमता हुआ नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    सोनाक्षी सिन्हा की पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग पार्टी में हुमा कुरैशी, सलमान खान, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, रेखा, ऋचा चड्ढा, विद्या बालन, अली फजल, शर्मिन सहगल और तब्बू जैसे सितारे नजर आये थे।

    यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha Wedding: 'मल्लिकाजान' मनीषा कोइराला ने सोनाक्षी को दिया खास तोहफा, सुर्खियों में छाया ये वीडियो