विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान छोड़ भारत में बसा सिंगर, Asha Bhosle के कहने पर बॉलीवुड में गाया; 15 अगस्त को मनाता है जन्मदिन

Updated: Sat, 15 Aug 2026 09:54 AM (IST)

पाकिस्तान में गानों को पहचान नहीं मिली तो सिंगर ने आशा भोसले (Asha Bhosle) के कहने पर बॉलीवुड में गाया और स्टार बन गया। जानिए उनके बारे में।

आशा भोसले के चलते बॉलीवुड में स्टार बना सिंगर। फोटो क्रेडिट- एक्स

आशा भोसले के चलते बॉलीवुड में स्टार बना सिंगर। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 साल पहले बॉलीवुड को एक काबिल सिंगर न मिलता, अगर आशा भोसले (Asha Bhosle) उन्हें भारत में गाने के लिए न मनाती। जी हां, पाकिस्तानी मूल के एक सिंगर ने भारतीय सिनेमा में अपनी आवाज के दम पर पहचान बनाई और हमेशा के लिए इसी देश के हो गए। 

जिस सिंगर की हम बात कर रहे हैं, वो हैं अदनान सामी (Adnan Sami)। 15 अगस्त 1971 को यूके में जन्मे अदनान सामी पाकिस्तानी मूल के सिंगर थे। उन्होंने पाकिस्तानी सिनेमा में भी अपने गाने रिलीज किए, लेकिन वहां उन्हें खास पहचान नहीं मिली। फिर वह भारत आए। वो भी आशा भोसले के कहने पर।

सिर्फ एक गाने के लिए भारत आए थे सिंगर

दरअसल, लंदन में अदनान सामी, आशा भोसले के साथ एक गाना रिकॉर्ड कर रहे थे। गायिका को उनकी आवाज इतनी पसंद आई कि उन्होंने भारत में आकर एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए उन्हें मनाया। वह यूं तो भारत सिर्फ एक गाने के लिए आए थे, लेकिन यहीं बस गए। स्क्रीन के साथ हालिया बातचीत में अदनान ने कहा-

मैं सचमुच यही सोचकर आया था कि उनके लिए एक एल्बम कंपोज और प्रोड्यूस करूंगा और वापस चला जाऊंगा। इसलिए मैं सिर्फ एक महीने के कपड़े लेकर आया था, लेकिन यहीं हमेशा के लिए बस गया।

Adnan Sami On Living In India

15 अगस्त को मनाते हैं जन्मदिन

अदनान सामी का कहना है कि वह भारत में बसना भगवान का एक इशारा मानते हैं, क्योंकि उनका जन्मदिन 15 अगस्त (भारत का स्वतंत्रता दिवस) होता है। उन्होंने कहा, "मेरा सच में मानना है कि भगवान ने जान-बूझकर मेरा जन्मदिन 15 अगस्त को रखा, जैसे मुझे इशारा दे रहे हों कि 'सुनो, तुम वहीं के हो।' अगर वह चाहते तो यह 14 अगस्त (पाकिस्तान की आजादी का दिन) भी हो सकता था।"

बॉलीवुड में पहचान हासिल करने के बाद 2016 में उन्होंने भारतीय नागरिकता हासिल कर ली थी। एक बार उन्होंने पाकिस्तान को एक्स लवर बताया था।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानी जनरल मेरे गानों पर नाचे...' जब Adnan Sami को बुलाया गया गद्दार, सिंगर ने दिया था करारा जवाब

यह भी पढ़ें- Arijit Singh के रिटायरमेंट के तीन महीने बाद बोले अदनान सामी, कहा- 'दुनिया को पता चल जाएगा...'