विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म का होगा 'धमाल', रिलीज से पहले 143 मिनट की मूवी में हुए बदलाव

Published: Sat, 04 Jul 2026 04:12 PM (IST)

सन ऑफ सरदार 2 के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) फिर से कॉमेडी फिल्म से धमाल मचाने आ रही हैं। ...और पढ़ें

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म का होगा धमाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म का होगा धमाल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) फिर से कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 के बाद एक्टर की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) आने वाली है।

धमाल 4 की रिलीज को सिर्फ चंद दिन बचे हैं और इससे पहले मेकर्स को बड़ी राहत मिली है। रिलीज से पहले धमाल 4 को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से पास कर दिया गया है। हालांकि, फिल्म को पास करने से पहले कुछ चेंजेस करवाए गए हैं।

धमाल 4 में हुए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन की धमाल 4 में सेंसर बोर्ड की तरफ से कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गया। साथ ही फिल्म में सात अलग-अलग जगहों पर कुछ शब्दों को बदला गया। बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोई सीन नहीं काटे गए हैं और ना ही छोटा किया गया है। पूरी फिल्म वैसी ही है, जैसी बनाई गई है।

कितना है फिल्म का रन-टाइम?

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दिखाते हुए U/A 13+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म का रन-टाइम 143 मिनट यानी 2 घंटे 23 मिनट का है। यानी दर्शक अजय देवगन की मास्टर कॉमेडी का ढाई घंटे आनंद ले सकेंगे। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। 

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4: खजाने के खोज में निकले Ajay Devgn, धमाल 4 ने फैंस को दिए बड़े-बड़े सरप्राइज

Ajay Devgn

कब रिलीज होगी धमाल 4?

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल 4 में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख और एशा गुप्ता लीड रोल में हैं। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 19 साल पहले शुरू हुई धमाल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सबसे बड़ी हिट थी। इसके बाद दूसरी और तीसरी मूवी को भी काफी पसंद किया गया। अब देखना होगा कि इस फिल्म को बड़े पर्दे पर प्यार मिलता है या नहीं, यह आने वाले समय में पता चलेगा। 

यह भी पढ़ें- 57 साल पुराने भोजपुरी लोकगीत का 'धमाल 4' में हुआ इस्तेमाल, जब चटनी ने संगीत में लगाया तड़का