Akshay Kumar की हीरोइन हुई थी कैंसर का शिकार, 57 साल की एक्ट्रेस ने बाहर निकलना किया था बंद
17 साल पहले अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली एक हॉलीवुड अदाकारा दो बार कैंसर का दर्द झेल चुकी है। ...और पढ़ें

अक्षय कुमार की को स्टार (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी एक्ट्रेस
इस मूवी के गाने में मचाया था धमाल
दो बार झेल चुकी है कैंसर का दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार पिछले 3 दशकों से ज्यादा लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने सिनेमा जगत की कई अदाकाराओं के साथ काम किया। 17 साल पहले अक्षय की एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका बजट काफी हाई था।
उस मूवी में एक्टर के साथ एक हॉलीवुड हसीना भी नजर आई थी, जो फिलहाल कैंसर जर्नी को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उस अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि दो बार ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेलने के बाद उन्होंने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था।
अक्षय कुमार की हॉलीवुड हीरोइन
दरअसल अक्षय कुमार की जिस हीरोइन के बारे में इस लेख में बात की जा रही है वह कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियन पॉप स्टार काइली मिनॉग हैं। काइल अक्की संग साल 2009 में रिलीज होने वाली फिल्म ब्लू के चिगी विगी गाने में नजर आई थीं और इस सॉन्ग में उन्होंने अक्षय संग अपने जबरदस्त डांस से हर किसी का दिल जीता था।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार संग नहीं बनेगी Tees Maar Khan 2! फराह खान का बड़ा बयान करेगा हैरान
हाल ही में काइली मिनॉग के जीवन पर आधारित एक लेटेस्ट डॉक्यूमेंट्री काइली को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसमें काइली मिनॉग ने अपनी कैंसर जर्नी को लेकर खुलकर बात ही है। पॉप स्टार ने बताया है- साल 2005 में पहली बार ब्रेस्ट कैंसर डायग्नोसिस हुआ था। मेरी लिए जीवन का सबसे खराब अनुभव रहा। सौभाग्यशाली रही कि मैं ठीक हो गई।
खबरें और भी

लेकिन मुझे ये मालूम नहीं था कि 15 साल 2021 में मुझे फिर से वही दर्द झेलना होगा और दूसरी बार ब्रेस्ट का शिकार बनी। इस बार मैंने किसी को बताने या लोगों के साथ कुछ साझा करने का मन नहीं बनाया। मैं अपने आप में रहने लगी और घर से बाहर निकलना बंद कर दिया। अच्छी बात ये रही कि इस बार भी मैंने कैंसर से जंग जीती। हालांकि, इस बुरे दौर में मुझे मेरे परिवार, दोस्त, डॉक्टर्स और फैंस का काफी समर्थन मिला, जिससे मेरी कैंसर जर्नी थोड़ी आसान हो सकी।
दो बार जीता ग्रैमी अवॉर्ड
पॉप की दुनिया की राजकुमारी के तौर पर काइली मिनॉग को जाना जाता है। अपने शानदार सिंगिंग करियर में करीब 8 करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड बेचे हैं। इतना ही नहीं उनके लोकप्रिय Padam Padam के लिए साल 2024 में दूसरी बार ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया। फिलहाल काइली मिनॉग की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर जमकर ट्रेंड कर रही है।