Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Welcome To The Jungle: हंसी के ठहाके लगवाएंगे Akshay Kumar, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 04:17 PM (IST)

    Welcome To The Jungle Trailer: सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज को लेकर अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कब आएगा वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर

    2. अक्षय कुमार की अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल

    3. कॉमेडी फिल्म का फैंस को बेसब्री से है इंतजार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) में नजर आएंगे। लंबे समय से इस कॉमेडी मूवी को लेकर अक्की का नाम चर्चा में बना हुआ है। 

    अब वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें बताया गया है कि अक्षय की इस मल्टी स्टारर फिल्म का ट्रेलर कब सामने आएगा। 

    कब रिलीज होगा वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर

    बीते महीने 15 मई को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद इस कॉमेडी मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई थी। अब मेकर्स इसके ट्रेलर को रिलीज करने की सारी तैयारी कर चुके हैं। जिसके आधार पर आने वाले 11 जून 2026 को वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- इंटरनेट पर नए भोजपुरी गाने ने उड़ाया गर्दा, YouTube पर 24 मिलियन व्यूज के साथ दुनियाभर में कर रहा ट्रेंड

    welcome to the jungle (1)

    वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर रिलीज को लेकर मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें फिल्म की तमाम स्टार कास्ट और मेकर्स मौजूद रहेंगे। इस इवेंट के लिए भी तैयारियां शुरू हो गईं और जल्द ही आपको हंसी के ठहाकों से भरा वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर देखने को मिलेगा। 

    गौर किया जाए वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट की तरफ तो अक्षय कुमार की इस फिल्म को इस महीने के अंत में 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। 

     वेलकम टू द जंगल की कास्ट 

    निर्देशक अहमद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल की कास्ट काफी बड़ी है, जिसमें 34 से ज्यादा फिल्म कलाकार मौजूद हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-

    खबरें और भी

    फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हैं। अपनी कास्ट की वजह से भी ये मूवी चर्चा में बनी हुई है। 

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: 3 साल से अटकी फिल्म को मिली हरी झंडी, 'वेलकम टू द जंगल' की नई रिलीज डेट आउट