Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes 2026: कान्स में अप्सरा बनकर उतरीं Alia Bhatt, बॉल गाउन ड्रेस में देखकर थम गईं सबकी सांसें

    Updated: Tue, 12 May 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

    Cannes Film Festival 2026: 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने डेब्यू कर सुर्खियां बटोर ली हैं। ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट कान्स लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    आलिया भट्ट कान्स लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. कान्स में आलिया भट्ट ने किया डेब्यू

    2. एक्ट्रेस के लुक ने इंटरनेट पर मचाई तबाही

    3. इस डिजाइनर ने तैयार किया आलिया का लुक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के कान्स सिटी में आज 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो गया है। 23 मई 2026 तक चलने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब आलिया ने कान्स में शिरकत की है। 

    इस दौरान 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसकी लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए एक नजर आलिया की इन फोटोज पर डालते हैं- 

    कान्स में आलिया की धमाकेदार एंट्री

    लंबे समय से कान्स 2026 में डेब्यू को लेकर आलिया भट्ट का नाम चर्चा में बना हुआ था। सिनेप्रेमी लंबे समय से इस इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का इंतजार कर रहे थे। खासतौर पर आलिया की पहली झलक के लिए हर कोई बेताब था।

    यह भी पढ़ें- फिर लौट आया 'कैपरी पैंट्स' का दौर! इन टिप्स से आलिया भट्ट की तरह आप भी दिखें इस सीजन स्टाइलिश

    aliabhatt

    इस बीच सोशल मीडिया पर कान्स फिल्म फेस्टिवल से आलिया के लुक की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस दौरान आलिया बॉल गाउन ड्रेस में नजर आई हैं, जिनमें उनका लुक काफी प्रीटी लग रहा है। कान्स लुक की लेटेस्ट तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

    हर कोई उनके इस गॉर्जियस लुक को देखकर दीवाना हो रहा है। यही कारण है कि एक्ट्रेस की कान्स तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। 

    alia (1)

    खबरें और भी

    गौर किया जाए आलिया भट्ट के लुक की तैयारी की तरफ तो अभिनेत्री की इस ड्रेस को फैशन डिजाइनर यश पाटिल ने तैयार किया है, जबकि स्टाइलिश के तौर रेहा कपूर ने इसमें छाप छोड़ी है।

    बता दें कि एक्स हैंडल आलिया भट्ट के फैन पेज आलिया नेशन पर उनके कान्स लुक की लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। मालूम हो कि देर रात तक कान्स से आलिया के अन्य लुक की तस्वीरें भी सामने आ सकती हैं।

    इस मूवी में नजर आएंगी आलिया भट्ट

    इसके अलावा गौर किया जाए आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तरफ तो उनमें स्पाई थ्रिलर अल्फा और लव एंड वॉर मूवी के नाम शामिल हैं। अल्फा को 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि लव एंड वॉर की रिलीज डेट सामने आना बाकी है।

    यह भी पढ़ें- डराने की तैयारी में Alia Bhatt, इस धांसू हॉरर फ्रेंचाइजी फिल्म में हुई एंट्री? 20 दिन तक शूट करेंगी एक्ट्रेस