Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt का दावा, निर्देशक एसएस राजामौली ने आंखों में प्यार रख भूमिका निभाने की दी सलाह

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 13 Apr 2023 09:36 PM (GMT+05:30)

    Alia Bhatt On SS Rajamouli आलिया भट्ट ने फिल्म आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें राजामौली से अभिनय पर सला ...और पढ़ें

    Alia Bhatt On SS Rajamouli, Alia Bhatt, SS Rajamouli, RRR oscar win
    Alia Bhatt On SS Rajamouli, Alia Bhatt, SS Rajamouli, RRR oscar win

    नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt On SS Rajamouli: एसएस राजामौली ने हाल ही में टाइम्स के सौ सबसे ज्यादा प्रभावशाली लोगों की सूची में स्थान बनाया है। यह 2023 की सूची है। इस पर आलिया भट्ट ने उन्हें बधाई देते हुए एक नोट शेयर किया है। आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि पहली बार उनकी एसएस राजामौली से मुलाकात बाहुबली 2 के प्रीव्यू पर हुई थी। अब आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली के लिए एक खास नोट लिखा है।

    एसएस राजामौली टाइम्स की सौ प्रभावशाली की लिस्ट में शामिल हैं 

    गौरतलब है कि एसएस राजामौली टाइम्स की सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। उन्हें यह सम्मान बेला हदीद और पीटर डेविस जैसे लोगों के साथ मिलकर दिया गया है। आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली के लिए लिखा है, 'पहली बार मैंने एसएस राजामौली से बाहुबली 2 के प्रीव्यू पर मुलाकात की थी। मैं उन्हें देखकर दंग रह गई थी। फिल्म देखते समय भी मुझे लग रहा था, हे भगवान क्या मेरा उनके साथ काम करने का सपना सच होगा। मैं उनके साथ काम करना चाहती थी और फिर मेरा सपना सच हुआ।'

    आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली को मास्टर स्टोरी टेलर बताया है

    आलिया भट्ट आगे लिखती हैं, 'आरआरआर का निर्देशन करते समय मुझे लगा कि मैं एक बार फिर स्कूल आ गई हूं। उन्हें अपने दर्शकों के बारे में सब कुछ पता है। वह मास्टर स्टोरी टेलर है। भारत एक बहुत बड़ा देश है, जिसमें सबका खानपान और भाषा अलग है। वे अपनी फिल्मों के माध्यम से सभी को जोड़ते हैं।'

    आलिया भट्ट ने राजामौली से अभिनय पर सलाह मांगी थी

    आलिया भट्ट ने आगे कहा, 'एक बार मैंने उनसे अभिनय पर सलाह मांगी थी। इस पर उन्होंने कहा था- आप जो भी रोल चुनो। मेरी बस एक ही सलाह है। उसे प्यार से करिए। भले ही आप की फिल्म न चले लेकिन दर्शकों को आपकी आंखों में प्यार दिखाई देगा।'

    खबरें और भी

    शाह रुख खान टाइम्स लिस्ट की आइकॉन कैटेगरी में शामिल है

    शाह रुख खान टाइम्स लिस्ट की आइकॉन कैटेगरी में शामिल है। दीपिका पादुकोण ने उन पर नोट लिखा है। गौरतलब है कि शाह रुख खान के साथ दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम से डेब्यू किया था।