शादीशुदा कपल के लिए Must Watch है अमिताभ-जया की Blockbuster, 53 साल पहले हुई थी रिलीज
70 के दशक में अमिताभ बच्चन ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज दी थीं। जिनमें उनकी एंग्री यंग मैन की छवि देखने को मिली थी। लेकिन एक मूवी ऐसी भी थी, जो आज भी फैमिली ...और पढ़ें

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
70 के दशक में रिलीज हुई थी ब्लॉकबस्टर मूवी
शादीशुदा जोड़े के लिए अहम साबित होती है मूवी
शानदार गीतों के लिए भी यादगार रही ये फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का महानायक माना जाता है। 70 का दशक उनके एक्टिंग करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस दौर में बिग बी ने एंग्री यंग मैन बनकर कई ब्लॉकबस्टर मूवीज के जरिए दर्शकों का दिल जीता।
लेकिन उस दौर में अमिताभ की एक फिल्म ऐसी भी रही, जिसकी बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती है। लेकिन फैमिली ड्रामा के तौर पर उस मूवी ने सफलता का नया इतिहास लिखा था। खास बात ये थी कि उस फिल्म जया बच्चन ने उनकी पत्नी की भूमिका को अदा किया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी।
अमिताभ और जया की ब्लॉकबस्टर
अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, 1973 में सिनेमाघरों रिलीज किया गया था। मूवी का डायरेक्शन दिग्गज फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। फिल्म की कहानी एक गायक के इर्द-गिर्द घूमती है। वह ऐसी लड़की से शादी करता है, जो खुद गायिकी का हुनर रखती है। पहले इनका प्यार परवान चढ़ता है और बाद में शादी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Raj Kapoor के चलते बनी Rajesh Khanna की ये ब्लॉकबस्टर, मौत की आहट के बीच जिंदगी का जश्न मनाती है फिल्म
-1773048235571.jpg)
लेकिन शादी के बाद असली ड्रामा शुरू होता है और पति-पत्नी के रिश्ते में घरेलू कलह और झगड़े शुरू होने लगते हैं। वह अपनी सिंगर अपनी वाइफ की तरक्की को बर्दाश्त नहीं कर पाता है और मामला काफी बिगड़ जाता है, जिससे इनके शादी टूटने के कगार पर आ जाती है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात अमिताभ और जया की 53 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर मूवी अमिभान (Abhimaan) की जा रही है।
खबरें और भी
-1773048244353.jpg)
आज के दौर के शादीशुदा जोड़े के लिए भी अभिमान एक मस्ट वॉच फिल्म है। ये मूवी हमें ये सिखाती है कि किस तरह से गलतफहमियां, अहंकार और क्रोध पति-पत्नी के रिश्ते को खत्म कर सकता है। लेकिन अगर सच्चा प्यार और समझदारी हो तो सब कुछ अच्छे से संभाला जा सकता है।
1973 की सक्सेसफुल मूवीज में शुमार अभिमान
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म अभिमान ने अपनी शानदार कहानी और सदाबहार गीतों के दम पर दर्शकों का दिल जीता। कमर्शियल तौर पर भी ये मूवी काफी सक्सेसफुल रही थी और 1973 की सबसे सफल फिल्मों में शुमार हुई थी।