Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जंजीर और डॉन का वो 'इंस्पेक्टर', जिसे असल में पुलिसवाला समझ लोग करते थे सलाम, दिलचस्प है Iftekhar की दास्तां

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 11:00 AM (IST)

    हिंदी सिनेमा का वो इंस्पेक्टर जिसका सिर्फ एक ही मकसद था, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को जेल में डालना। जानिए Iftekhar के बारे में। ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन की फिल्मों का 'इंस्पेक्टर'। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    अमिताभ बच्चन की फिल्मों का 'इंस्पेक्टर'। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस आर्टिकल में बात उस 'इंस्पेक्टर' की जिसने पुलिसवाला बनकर अच्छे-अच्छे खलनायकों के रातों की नींद उड़ा दी थी। इस 'इंस्पेक्टर' के सामने तो 'डॉन' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी खौफ खाते थे।

    आज हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार इफ्तेखार (Iftekhar) की जिन्हें बड़े पर्दे पर पुलिस की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

    बंटवारे में पाकिस्तान गया परिवार

    इफ्तेखार जन्मे जालंधर में थे, लेकिन अपना ग्रेजुएशन लखनऊ में किया और वहीं पेंटिंग की पढ़ाई की। पेंटिंग के अलावा गाने का भी शौक था तो म्यूजिक कंपोजर कमल दासगुप्ता के साथ काम करने के लिए कलकत्ता चले गए। मगर जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार पड़ोसी मुल्क चला गया और हिंसा के चक्कर में इफ्तेखार को कलकत्ता छोड़ना पड़ा।

    Amitabh Bachchan and Iftekhar

    Amitabh Bachchan with Iftekhar in Don- X

    अशोक कुमार की वजह से मिली पहली फिल्म

    मुंबई जाकर इफ्तेखार की मुलाकात अशोक कुमार (Ashok Kumar) से हुई जिनकी मदद से उन्हें अपनी पहली फिल्म 'मुकद्दर' मिली। रोल छोटा था, लेकिन टैलेंट ने उन्हें पहचान दिला ही दी। 'इत्तेफाक' ऐसी फिल्म थी जिसमें वह पहली बार इंस्पेक्टर बने थे। इस किरदार को उन्होंने ऐसे जीया कि मेकर्स उन्हें ऐसे ही ऑफर्स देने लगे।

    Iftekhar Actor

    असली पुलिस समझ सलाम ठोकते थे लोग

    इफ्तेखार भी कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने 60 और 70 के दशक में इतनी फिल्मों में इंस्पेक्टर के रोल किए कि लोग उन्हें असली पुलिस ऑफिसर समझने लगे थे। कहा जाता है कि इफ्तेखार ने कई बार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, लेकिन उन्हें पुलिसवाला समझकर जाने दिया जाता था। कुछ तो इफ्तेखार को पुलिस समझकर सैल्यूट भी करते थे।

    यह भी पढ़ें- पैसे नहीं तो 3 दिन रहे भूखे, राह चलती विधवा पर रहम खाकर कर ली थी शादी; Amitabh Bachchan के 'दद्दू' की दास्तां

    Iftekhar

    राजेश खन्ना संग भी जमी जोड़ी

    400 फिल्में करने वाले इफ्तेखार ने ज्यादातक अमिताभ बच्चन की फिल्मों में पुलिसवाले की भूमिका निभाई जिसमें 'जंजीर', 'डॉन' और 'शोले' जैसी फिल्में हैं। अमिताभ के अलावा राजेश खन्ना के साथ भी उनकी जोड़ी खूब जमी। उन्होंने राजेश के साथ 'जोरू का गुलाम', 'द ट्रेन' और 'महबूब की मेहंदी' जैसी फिल्मों में काम किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 50 हफ्तों तक थिएटर्स में चली थी Amitabh Bachchan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, लोगों ने यश चोपड़ा को दी थी चेतावनी