Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bishan Singh Bedi: टूटा अंगद बेदी के सब्र का बांध, पिता बिशन सिंह बेदी को खोने पर छलका दर्द

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 02:27 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर बीते दिन सामने आई। स्पिनर के निधन पर फैंस और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया। अब ...और पढ़ें

    पिता को खोने पर छलका अंगद बेदी का दर्द, (X Image)
    पिता को खोने पर छलका अंगद बेदी का दर्द, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर कई हस्तियां शोक जता चुके हैं। अब उनके बेटे अंगद बेदी ने पिता को याद किया और उनके लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

    बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर स्पिनर रह चुके हैं। सोमवार 23 अक्टूबर को 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शाह रुख खान से लेकर सलमान खान तक कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: बिशन सिंह बेदी की मौत से टूटा Salman Khan का दिल, भाईजान ने बांटा अंगद बेदी का दुख

    गम डूबे बेटे अंगद और बहू नेहा

    बिशन सिंह बेदी के गुजरने पर उनके बेटे अंगद बेदी ने इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवार की तरफ से मंगलवार को एक नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बेटे के साथ बहू नेहा धूपिया ने भी नोट शेयर किया।

    छलका अंगद का दर्द 

    अंगद और नेहा ने नोट में कहा, "ये बिल्कुल पापा के अल्टीमेट स्पिन बॉल की तरह था, जिसे हमने कभी आते हुए नहीं देखा। हम सदमे और दुख में डूबे हुए हैं, लेकिन हमें ये बात सुकुन देती है कि उन्होंने एक शानदार, निडर और कइयों को प्रेरणा देने वाली जिंदगी को जिया है। हमें उन सभी लोगों के संदेशों ने हिम्मत दी है, जो हमें पब्लिक और पर्सनली मिले। उनके धैर्य, ह्यूमर और बड़प्पन का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया। ये देखकर खुशी होती है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कितनी पीढ़ियों को प्रेरित किया।"

    View this post on Instagram

    A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

    पिता से मांगा आशीर्वाद

    उन्होंने आगे लिखा, "उनके जिंदगी का हर दिन अपने परिवार और आस्था के प्रति समर्पण और अपने वाहेगुरु की सेवा में गुजरता था। उन्होंने निर्भाऊ-निर्वैर जीवन जीने का प्रतीक बनाया और हमें यह जानकर तसल्ली हुई कि वो अब अपने चाहने वालों के साथ हैं। उन्होंने एक ऐसी जिंदगी जीने का प्रतीक बनाया, जिसमें डर के लिए कोई जगह नहीं थी और हमे ये इस बात की खुशी है कि अब वो अब अपने चाहने वालों के पास हैं। डैड, हमारे लिए ये गर्व की बात है कि आप जैसा बेखौफ लीडर हमें मिला। हम आपके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करेंगे। हमें उस दुनिया से आगे बढ़ते रहने के लिए मार्गदर्शन करने रहना।"

    ये भी पढ़ें- Bishan Singh Bedi Death: अंगद बेदी के पिता और पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन, शाह रुख ने दी श्रद्धांजलि

    खबरें और भी