Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: अनिल कपूर ने किया खुलासा, 'एनिमल' के को-स्टार रणबीर कपूर की प्रतिभा पर हमेशा से था भरोसा

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 06:45 PM (IST)

    Animal संदीप रेड्डी वांगा बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल लेकर आ रहे हैं। रणबीर के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना बॉबी देओल अनिल कपूर ...और पढ़ें

    अनिल कपूर और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)
    अनिल कपूर और रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अब अनिल कपूर ने रणबीर के साथ काम करने को लेकर बात की है।

    'एनिमल' में अनिल कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के पिता बलराज सिंह का किरदार निभा रहे हैं। अब अनिल ने रणबीर की प्रतिभा पर अपना विश्वास व्यक्त किया। उन्हें हमेशा से विश्वास था कि रणबीर एक स्टार बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: Animal Vs Tiger: टाइगर 3 की मुश्किलें बढ़ाएगी 'एनिमल'? रणबीर की फिल्म लगा सकती है सलमान की मूवी पर ब्रेक

    लंबे राज कपूर हैं रणबीर

    कनेक्ट एफएम कनाडा के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान, अनिल कपूर ने यह खुलासा किया कि उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और इसके साथ ही उन्होंने चेहरों और अभिनेताओं को पहचानने की आदत विकसित की। अपनी इस प्रवृत्ति पर गर्व करते हुए, उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने सांवरिया देखी, तो उन्होंने तुरंत सोचा, 'कपूर परिवार में, एक लंबा राज कपूर है'। अनिल कपूर ने बताया कि करीब 16 साल पहले उन्होंने यह बात कही थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    इसके आगे उन्होंने बताया कि सिर्फ रणबीर ही नहीं, जब उन्होंने ऋतिक रोशन को 'फिजा' में देखा तो वह उनकी क्षमता को भी पहचान गए थे। फिजा ऋतिक की दूसरी फिल्म थी। उन्होंने कहा, 'जब मैंने ऋतिक की फिजा देखी, तो मैंने उनसे भी यही बात कही। मैंने कहा 'ऋतिक, तुम अगले 25 सालों के लिए स्टार हो'।

    एनिमल की एडवांस बुकिंग

    'एनिमल' फिल्म की एडवांस बुकिंग के मामले में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने से एक दिन पहले तक इस मूवी की 3 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम पर दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Animal Advance Booking: सलमान खान की 3 फिल्मों से आगे निकली Ranbir Kapoor की 'एनिमल', रिलीज से पहले किया कमाल?