Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Anil Kapoor Instagram: अनिल कपूर ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट! बेटी सोनम ने ऐसा दिया रिएक्शन

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 05:11 PM (GMT+05:30)

    Anil Kapoor Instagram अनिल कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन अब उनके इंस्टाग्राम से सभी वीडियो और फोटोज डिलीट कर दिए गए हैं। ऐसे में फैंस ...और पढ़ें

    अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट (Photo Credit: X)
    अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anil Kapoor Instagram: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बी टाउन के फेमस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है और आज उनके लाखों फैंस हैं। अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहां वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं, लेकिन अभी वह इसी सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bollywood के लखन Anil Kapoor की फिटनेस और जवां दिखने का ये है सीक्रेट, 66 की उम्र 30 वालों को देते हैं टक्कर

    एक्टर के इंस्टाग्राम से डिलीट हुए पोस्ट

    दरअसल, अनिल कपूर के सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से उनके सभी वीडियोज और तस्वीरें डिलीट हो चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी डिस्प्ले पिक्चर भी हटा दी गई है। बता दें कि अनिल कपूर के इंस्टाग्राम पर लगभग 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में हर कोई यह देख कर चौंक गया है कि क्या उन्होंने इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया है या यह किसी प्रमोशन के लिए है। इसके साथ ही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी यह सब देख कर हैरान हो गई हैं।

    सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अनिल कपूर के पेज को स्टोरी पर शेयर किया है और इस पर अपना रिएक्शन देते हुए सवाल किया है। एक्ट्रेस ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा 'डैड?'।

    अनिल कपूर का वर्क फ्रंट

    अभिनेता अनिल कपूर 'जुग जुग जियो' और हाल ही में उनके अपने होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' में एक कैमियो करते हुए नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, कुशा कपिला, शिबानी बेदी और डॉली सिंह ने अभिनय किया था। इनके अलावा अब एक्टर बहुत जल्द संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं।

    इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसके बाद एक्टर ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर' में नजर आ सकते हैं, जो जनवरी 2024 में रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Anil Kapoor की इजाजत के बिना 'मजनू भाई' भी बोलना पड़ेगा भारी, एक्टर के हक में आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला