यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anil Kapoor ने किया 'एनिमल' और 'फाइटर' के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, वरुण धवन बोले- '18 साल के हो तो करना आसान'
अनिल कपूर जल्द ही फिल्म फाइटर और एनिमल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन फिल्मों में अपने किरदार के लिए किए गए चैलेंजि ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक्टर 66 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं और कई बार उनकी फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है। अब हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं।
उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी दोनों फिल्मों के लिए किए गए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बताया है। एक्टर की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor Instagram: अनिल कपूर ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट! बेटी सोनम ने ऐसा दिया रिएक्शन
अनिल कपूर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीरें
झकास एक्टर अनिल कपूर जल्द ही दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'एनिमल' और दूसरी फिल्म 'फाइटर' है। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा 'पिछले साल दो बिल्कुल विपरीत भूमिकाओं के बीच स्विच करना चुनौतीपूर्ण और संतुष्टिदायक दोनों रहा।
View this post on Instagram
इसके आगे उन्होंने लिखा 'एनिमल' में 65 वर्षीय बलबीर से लेकर 'फाइटर' में 45 वर्षीय वायु सेना अधिकारी रॉकी तक जाने के लिए, मुझे गंभीर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना पड़ा। मैंने जो प्रतिष्ठित वर्दी पहनी थी, उसके साथ न्याय करें'। अब जब दोनों फिल्मों की शूटिंग खत्म हो गई हैं, तो मैं दर्शकों द्वारा उन्हें देखने का इंतजार नहीं कर सकता'।
खबरें और भी
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
अनिल कपूर की इस पोस्ट पर सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनम कपूर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा 'डैड'। वरुण धवन ने लिखा 'जब आप सिर्फ 18 साल के हों तो यह सब करना आसान होता है अनिल, जब आप 30 साल के हो जाएं तो यह और भी मुश्किल हो जाता है'। सुनील शेट्टी ने लिखा 'सर'।
बता दें कि अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, 'फाइटर' अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Animal Song: रणबीर-रश्मिका के रोमांटिक सॉन्ग पर आया आलिया भट्ट का रिएक्शन, लिपलॉक देख कह दी बड़ी बात