Michael मूवी की आलोचना करने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- 'जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती'
पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक Michael के समर्थन में अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ...और पढ़ें

अनुपम खेर और माइकल फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सिनेमाघरों में जारी है हॉलीवुड फिल्म माइकल
अनुपम खेर ने किया माइकल मूवी का रिव्यू
आलोचकों की अभिनेता ने लगाई क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म माइकल की चर्चा इस वक्त खूब हो रही है। ग्लोबल पॉप स्टार रहे माइकल जैक्सन की बायोपिक के तौर पर अभिनेता जाफर जैक्सन की माइकल को लेकर इंडियंस ऑडियंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है। इतना ही नहीं भारतीय सिनेमा जगत के तमाम सितारे भी इस मूवी की प्रशंस कर रहे हैं, जबकि हॉलीवुड के क्रिटिक्स ने माइकल को सिरे से खारिज किया है।
इस बात से नाराज बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर माइकल के आलोचकों की क्लास लगाई है और माइकल फिल्म का समर्थन किया है।
अनुपम खेर ने किया माइकल का रिव्यू
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता के तौर पर अनुपम खेर को जाना जाता है। मामला कोई भी हो, अनुपम अपने बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म माइकल का समर्थन किया है, जो माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इस मूवी को लेकर एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए अनुपम ने लिखा है-
यह भी पढ़ें- Michael Movie Review: बेल्ट से पिटने से लेकर हक की लड़ाई लड़ने तक, माइकल में दिखे 'किंग ऑफ पॉप' के अनसुने राज
-1777199841567.jpg)
कल रात मैंने माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल को देखा। ये वाकई प्रेरणादायक और दिल को छूने वाली कहानी है। फिल्म देखने के बाद मेरे साथ सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस नहीं बल्कि जिंदगी का संघर्ष और एक सफर की याद रह गई। जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती है। जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं, संघर्ष होते हैं और इसकी अपनी परछाइयां होती हैं।
MICHAEL IS MAGIC: ❤️🕺❤️
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 26, 2026
Last night I watched the biopic #Michael on the one and only Michael Jackson.😍🕺
Phenomenal. Inspiring. Deeply moving.
I must confess, I don’t understand English music as much as I understand emotions. But with Michael Jackson, language was never a… pic.twitter.com/aWrmhWJi4h
लेकिन अगर कोई जिंदगी पीढ़ियों, देशों और भाषाओं के पार लाखों लोगों को प्रेरित कर सकती है, तो वह किसी जादू से कम नहीं है। मुेझे कभी-कभी लगता है कि आलोचक यह बात भूल जाते हैं। वे पलों को जज करते हैं, सफर पर ध्यान नहीं देते।
फिल्म को देखने के बाद मैं काफी कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। सभी कलाकारों ने काफी शानदार काम किया है। खासतौर पर जाफर जैक्सन जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर पर्दे पर माइकल जैक्सन के किरदार को जीवित किया है, वाकई अद्भुत।
खबरें और भी
फराह को भी पसंद आई माइकल
इस तरह से अनुपम खेर ने जाफर जैक्सन स्टारर फिल्म माइकल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। अनुपम से पहले कोरियोग्राफ और निर्देशक फराह खान ने भी माइकल फिल्म की जमकर प्रशंसा की है और जाफर की एक्टिंग के लिए ऑस्कर की डिमांड की है।