यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka Sharma और Virat Kohli ने मनाई मैरिज एनिवर्सरी, सेलिब्रेशन की फोटोज में बेबी बंप छुपाती दिखीं एक्ट्रेस
Anushka Sharma-Virat Kohli Marriage Anniversary बी-टाउन के फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी छठी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। कपल ने सोशल ...और पढ़ें

HighLights
- अनुष्का और विराट ने मनाई शादी की सालगिरह
- एनिवर्सरी सेलिब्रेशन से अनुष्का और विराट ने शेयर कीं तस्वीरें
- बेबी बंप छुपाती नजर आईं अनुष्का शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma-Virat Kohli Marriage Anniversary Celebration: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के पावर कपल हैं। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अनुष्का और विराट ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 11 दिसंबर 2023 को इस कपल ने अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट की। दोनों ने सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी छठी मैरिज एनिवर्सरी सिंपल तरीके से एन्जॉय किया। 12 दिसंबर 2023 को सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की खूबसरत तस्वीरें सामने आई हैं।
अनुष्का शर्मा ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की दिखाई झलक
मंगलवार को अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विराट कोहली के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का को पति को साइड हग करते हुए देखा जा सकता है। दोनों ब्लैक कलर के आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विन करते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लैक स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ खुले बाल और मिनिमल मेकअप में अनुष्का खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विराट ब्लैक शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं।
View this post on Instagram
पति के साथ खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। 'जीरो' एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "प्यार, दोस्तों और फैमिली से भरा दिन। ग्राम (इंस्टाग्राम) के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई।"
यह भी पढ़ें- Anushka-Virat Wedding Anniversary: विराट-अनुष्का के टूटते रिश्ते में फरिश्ते बने थे सलमान? पहली बार में था ऐसा हाल
बेबी बंप छुपाती दिखीं अनुष्का शर्मा
विराट कोहली ने भी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन से एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में अनुष्का अपने पति विराट को बैक साइड से हग करती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में उन्हें अपना बेबी बंप छुपाते हुए देखा गया। एक-दूसरे के प्यार में खोया कपल कैमरे के लिए पोज देता हुआ बेहद प्यार लग रहा है। विराट ने लव और इन्फिनिटी सिंबल के साथ अपना प्यार जाहिर किया।
खबरें और भी
एनिवर्सरी में मुंह बनाते दिखे विराट कोहली
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में केक कटिंग के दौरान विराट को फनी रिएक्शन देते हुए देखा जा सकता है। एक फोटो में दोनों साथ में केक काट रहे हैं। एक और फोटो में विराट और अनुष्का फैमिली व फ्रेंड्स के साथ पोज दे रहे हैं।
बता दें कि अनुष्का इन दिनों अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इसका एलान नहीं किया है। साल 2021 में कपल एक बेटी (वामिका) का पैरेंट्स बना था।