यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मम्मी Anushka Sharma के झांसे में आसानी से नहीं आती बेटी वामिका, जगानी पड़ती है अंदर की एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली पिछले कुछ दिनों से लंदन में वेकेशन मना रहे थे। हालांकि काम के सिलसिले में अनुष्का शर्मा कुछ दिनों पहले इ ...और पढ़ें

HighLights
- वामिका को हेल्दी इटिंग के बारे में कैसे समझाती हैं अनुष्का
- अनुष्का शर्मा ने कहा- मुझे नहीं लगता वह मेरी बातों में आती है
- अनुष्का शर्मा वामिका के सामने दिखाती हैं अपना एक्टिंग टैलेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली एक शानदार कपल ही नहीं, बल्कि काफी अच्छे पेरेंट्स भी हैं। बीते काफी दिनों से यह कपल लंदन में अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ लंदन में वेकेशन मना रहा था।
'परी' एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जहां एक इम्पोर्टेंट इवेंट को अटेंड करने के लिए बीते कुछ दिनों पहले ही मुंबई लौटी थीं, वही विराट कोहली दोनों बच्चों अकाय और वामिका के साथ अब भी लंदन में हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं।
बीते दिनों उन्होंने ये बताया था कि उन पर परफेक्ट पैरेंट बनने का कितना प्रेशर रहता है। अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह अपनी बेटी को हेल्दी खाना खिलाने के लिए क्या-क्या ट्रिक अपनाती हैं, लेकिन वामिका भी उनकी बातों में नहीं आती हैं।
बेटी को जंक फूड से दूर रखने के लिए क्या करती हैं अनुष्का शर्मा?
अनुष्का शर्मा बीते दिनों मुंबई में फार्म्स यस मॉम और डैड इवेंट को अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान जब उनसे ये पूछा गया कि वह और विराट कोहली अपने बच्चों की डाइट में हेल्दी फूड्स को कैसे शामिल करती हैं, तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए बताया कि वह दोनों कोशिश करते हैं कि वामिका को हेल्दी खाने की क्या वैल्यू होती है, ये फन वे में समझा सके।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं'
वह अपनी बेटी को कहती हैं कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो हमें हमेशा खेलने की एनर्जी देते हैं और कुछ हमें क्रैश कर देते हैं। उन्होंने कहा, "हालांकि, मुझे लगता है कि मेरी सारी कोशिशों के बावजूद भी वह मेरी बातों में आ रही है"।

मुझे नहीं लगता मेरी एक्टिंग स्किल्स से वामिका कन्वेंस होती है
अनुष्का शर्मा ने आगे बताया कि वामिका को हेल्दी फूड्स के बारे में समझाने के लिए कभी-कभी उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स को भी बाहर लाना पड़ता है। रब ने बना दी जोड़ी एक्ट्रेस ने बताया कि वह वामिका के सामने मस्ती में लंबे-लंबे मनोरंजक स्पीच देती हैं, ताकि वह मस्ती में अपने बच्चों को समझा सके, लेकिन वह इस बात को लेकर श्योर नहीं हैं कि वामिका उनकी बातों से मान जाती हैं।
अनुष्का शर्मा ने ये भी बताया कि जब बच्चे काफी छोटे होते हैं, तो उन्हें आसानी से झांसा दिया जा सकता है और वह पिज्जा और केक होता क्या है, ये जानते भी नहीं हैं, लेकिन जब वह थोड़े बड़े होते हैं और बर्थडे पार्टी करने लगते हैं,तो थोड़ा-थोड़ा उन्हें शक होता है कि मम्मी मुझसे क्या छुपा रही थीं।

आपको बता दें कि अनुष्का पिछले काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं। पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर बनी अनुष्का स्टारर फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का फैंस को इंतजार है, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी।
यह भी पढ़ें: लंदन में भी Anushka Sharma और विराट कोहली को नहीं मिल रही 'आजादी'! वायरल हुआ कपल का एक और वीडियो