Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नवरात्रि पर Anushka Sharma ने चाप खाते हुए पति Virat Kohli को किया टीज, बदला लेने में पीछे नहीं हटे क्रिकेटर

    Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:58 PM (GMT+05:30)

    Anushka Sharma और Virat Kohli लाख लाइमलाइट से दूर रहें लेकिन कभी-कभी उनकी सोशल मीडिया पर प्रेजेंस फैंस का दिन बना देती है। हाल ही में पावर कपल को एक-द ...और पढ़ें

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने खाने को लेकर किया टीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने खाने को लेकर किया टीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. लंदन में रह रहीं अनुष्का शर्मा
    2. चकदा एक्सप्रेस में आएंगी नजर
    3. विराट ने पत्नी अनुष्का को चिढ़ाया

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन के पावर कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) किसी ने किसी वजह से हमेशा फैंस के बीच छाए रहते हैं।

    लंदन में कभी उन्हें अपने बच्चों के साथ स्पॉट किया जाता है तो कभी दोनों किसी कीर्तन में साथ स्पॉट होते हैं। हाल ही में, कपल को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को चिढ़ाते हुए देखा गया।

    अनुष्का ने विराट को किया टीज

    दरअसल, अनुष्का शर्मा ने नवरात्रि पर टेस्टी स्नैक्स का लुत्फ उठाया और फोटो शेयर कर पति विराट कोहली को टीज किया। फोटो में देखा जा सकता है कि प्लेट में चाप और चटनी सर्व की गई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "नवरात्रि स्नैकिंग- सॉर्टेड।" साथ ही विराट कोहली को टैग करते हुए कहा, "आपके लिए थोड़ा बचा रही हूं, शायद (मजाकिया इमोजी के साथ)।"

    यह भी पढ़ें- लंदन में सड़क किनारे Anushka Sharma बेटे Akaay को गोद में लिए आईं नजर, विराट कोहली संग वीडियो वायरल

    Anushka Sharma

    मोमो खाते दिखे विराट

    अनुष्का शर्मा का पोस्ट देखकर क्रिकेटर विराट कोहली भी उन्हें चिढ़ाने से पीछे नहीं हटे। बीवी ने चाप खाया तो विराट भी पकौड़े और मोमो खाते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, "अच्छी चीज। मुझे मेरा फेवरेट मिला। मैं भी बचाने की पूरी कोशिश करूंगा (फनी इमोजी)।"

    Virat Kohli

    मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मिलकर ब्लू ट्राइब फूड्स नाम से फूड स्टोर शुरू किया है, जिसमें प्लांट बेस्ड टेस्टी फूड्स मिलते हैं। यह रेडीमेड फूड पैकेजिंग की ऑनलाइन डिलीवरी भी होती है। अनुष्का और विराट इसका ब्रांड एंडोर्समेंट भी खुद ही करते हैं। 

    अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म

    अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। सेकंड प्रेग्नेंसी के दौरान से ही एक्ट्रेस लंदन में ही रह रही हैं, वहीं उनका दूसरा बेबी अकाय हुआ था। वह काम के सिलसिले में मुंबई आया करती हैं। बात करें एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में नजर आएंगी। वह पिछले 6 सालों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने 2022 में तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म कला में कैमियो किया था। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं'