यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arjun Kapoor की बहन Anshula Kapoor ने ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई, सौतेली बहनों खुशी-जाह्नवी का रिएक्शन हुआ वायरल
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) जल्द ही मिस से मिसेज बनने वाली हैं। हाल ही में स्टार किड ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से सगाई की है। ...और पढ़ें

HighLights
- अंशुला कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से की सगाई
- तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे अंशुला-रोहन
- अंशुला की सगाई पर खुशी और जाह्नवी ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपूर खानदान में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अब रोहन की मंगेतर बन गई हैं।
अंशुला कपूर ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को हाइड नहीं किया। वह पिछले तीन साल से राइटर रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती थीं। मगर क्या पता था कि उनका हालिया रोमांटिक पोस्ट उनकी इंगेजमेंट का निकलेगा।
अर्जुन कपूर की बहन ने की सगाई
3 जुलाई को अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। रोहन ने अपनी तीसरी मीटिंग एनिवर्सरी पर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज किया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें रोहन घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहे हैं।
डेटिंग ऐप पर मिले थे अंशुला-रोहन
एक तस्वीर में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर लिपलॉक करते हुए भी नजर आए। बाकी फोटो में एक्साइटेड अंशुला इस सरप्राइज से हैरान दिखीं। कुछ फोटोज में बोनी कपूर की लाडली अंशुला ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने कैप्शन में लिखा, "हम एक ऐप पर मिले थे। एक मंगलवार को रात 1.15 बजे बातचीत शुरू हुई। हम उस सुबह 6 बजे तक बात करते रहे और किसी तरह तब भी ऐसा लगा कि किसी ऐसी चीज की शुरुआत हो रही है जो मायने रखती है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- The Traitors के बाद Bigg Boss 19 के घर में कैद होंगी अर्जुन कपूर की बहन? सलमान के शो को लेकर कही ये बात
Anshula Kapoor with finance Rohan Thakkar - Instagram
फेवरेट जगह पर की सगाई
अंशुला ने आगे लिखा, "3 साल बाद मेरे पसंदीदा शहर के सेंट्रल पार्क में महल के सामने उन्होंने प्रपोज किया, ठीक 1.15 बजे भारत के समयानुसार और किसी तरह दुनिया उस पल के लिए बस इतनी देर के लिए रुक गई। जादू जैसा महसूस हुआ। बस एक शांत तरह का प्यार जो घर जैसा लगता है। मैं कभी भी परियों की कहानियों में विश्वास करने वाली लड़की नहीं रही लेकिन रोहन ठक्कर ने मुझे उस दिन जो दिया वह बेहतर था क्योंकि यह जानबूझकर किया गया था। विचारशील। असली। हम। मैंने हां कह दिया।"
सगाई के बाद खाया बर्गर
अंशुला ने लिखा, "बदसूरत आंसुओं, कांपती हुई हंसी और उस तरह की खुशी के साथ जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती क्योंकि 2022 से हमेशा तुम रहे हो। मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त से सगाई कर रही हूं। मेरी सुरक्षित जगह। मेरा इंसान। पसंदीदा लड़का, पसंदीदा शहर… और अब मेरा पसंदीदा हां। (पहला भोजन शैक शेक पर होना था क्योंकि हमारी पहली बातचीत शूम बर्गर के प्रति हमारे प्यार के कारण शुरू हुई थी।)"
View this post on Instagram
छलके खुशी कपूर के आंसू
अंशुला कपूर की इंगेजमेंट फोटोज को देख सेलेब्स भी हैरान रह गए। प्रियंका चोपड़ा से लेकर फराह खान तक कई सेलेब्स ने उन्हें बधाइयां दीं। वहीं, खुशी कपूर ने अपनी दीदी के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा, "मैं रो रही हूं।"
जाह्नवी ने किया रिएक्ट
यही नहीं, जाह्नवी कपूर ने अंशुला का पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करते हुए एक प्यारा कैप्शन लिखा। उन्होंने अंशुला और रोहन को टैग करते हुए कहा, "मेरी बहन की सगाई हो गई। बेस्ट के लिए बेस्ट।" उन्होंने हार्ट और लव की इमोजी भी बनाई।
मालूम हो कि अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं, जबकि जाह्नवी और खुशी बोनी-श्रीदेवी की बेटियां हैं। खुशी-जाह्नवी का अंशुला और अर्जुन के साथ अच्छा बॉन्ड है।
यह भी पढ़ें- 'I Am Sorry...', मां के गम में अंशुला, भाई Arjun Kapoor को हुई तकलीफ, बहन को दिलासा देते हुए लिखा भावुक नोट