20 मिनट में बना Awarapan 2 का ये गाना, इमरान हाशमी के एक फोन कॉल पर राजी हुए संगीतकार
इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 की एक गान संगीतकार द्वारा महज 20 मिनट में तैयार कर लिया गया था।
-1787115290361_m.webp)
आवारापन 2 का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आवारापन 2 का नया गाना चर्चा में
महज 20 मिनट में बनी गाने की धुन
संगीतकार ने खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म आवारापन 2 के बारे में फिलहाल खूब बातें हो रही हैं। जिसकी वजह बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की इस लेटेस्ट फिल्म का शानदार प्रदर्शन और मूवी के गाने हैं। पुरानी आवारापन की तरह नई वाली आवारापन में भी एक से बढ़कर एक गीत शामिल हैं।
इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि इमरान हाशमी की आवारापन 2 (Awarapan 2) एक नए सॉन्ग की धुन महज 20 मिनट में बनकर तैयार हो गई थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सा गाना है।
20 मिनट में बनी गाने की धुन
हालिया प्रदर्शित इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म आवारापन 2 की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। फिल्म की सफलता में इमरान के पुराने अंदाज के साथ-साथ मूल फिल्म आवारापन को याद दिलाते गानों का भी बड़ा हाथ है। फिल्म के नए गानों को भी लोग काफी प्यार दे रहे हैं, जिसमें से अखिल सचदेवा द्वारा लिखा, संगीतबद्ध और गाया हुआ गाना पिया घर आया... (Piya Ghar Aaya) भी है।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में चला Awarapan 2 का जादू, मंगलवार को बंपर कमाई से हिलाया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस

इसके बारे में अखिल बताते हैं- इसके लिए मुझे इमरान ने फोन किया था कि आवारापन 2 के लिए एक गाना बनाना है। मेरे अंदर के फैन ने उनके लिए यह गाना बनाया है। फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट ने गाना मुझे ही कंपोज करने के लिए कहा। इस गाने की मुख्य धुन मैंने सिर्फ बीस मिनट में तैयार कर ली थी। अपने करियर में मैंने जितने भी गाने गाया है, वो सभी मैंने स्वयं लिखा है। ये भी मैंने लिखा और गाया भी मैंने।
-1787116020534.webp)
अखिल सचदेवा के इस गाने के अलावा आवारापन 2 से मशहूर गायक अरिजीत सिंह का ये आवारापन... गाना भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सिंगर जुबिन नौटियाल द्वारा गाया गया लाडो... गीत भी सिनेप्रेमियों के दिल में बस गया है। पुरानी आवारापन की तरह नई के गानों ने ऑडियंस को मन मोह लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर छाई आवारापन 2
मौजूदा समय में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रिलीज के पांच दिन के भीतर इमरान हाशमी स्टारर ये मूवी 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है। इसके अलावा आवारापन 2 ग्लोबली 144 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है।
