विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनियाभर में चला Awarapan 2 का जादू, मंगलवार को बंपर कमाई से हिलाया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस

Updated: Wed, 19 Aug 2026 07:51 AM (IST)

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 कमाई के मामल में पूरी दुनिया में शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड शानदार कमाई कर रही है फिल्म

  2. आवारापन 2 ने दुनियाभर में मचाया धमाल

  3. इमरान हाशमी की मूवी ने जीता दर्शकों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) ने का खुमार इस वक्त फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में वीक डे में भी दर्शक इमरान हाशमी स्टारर इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। कमाई के मामले में आवारापन 2 न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है, बल्कि विदेशों में भी ये मूवी बंपर कलेक्शन कर रही है।

जिसका अंदाजा आप आवारापन 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि पांचवें दिन आवारापन 2 ने पूरी दुनिया में कितने करोड़ का बिजनेस किया है। 

आवारापन 2 का पांचवें दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर आवारापन 2 की रिलीज के फैंस ने 19 साल तक इंतजार किया है। अब जब इसका सीक्वल थिएटर्स में रिलीज किया गया है तो फैंस इसके लिए क्रेजी नजर आ रहे हैं। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर यह फिल्म सफलता की ऊंचाइयों को छूती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी Awarapan 2, मंगलवार को 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर रचा इतिहास

HPxqCGQbYAAYlLy

गौर किया जाए आवारापन 2 के रिलीज के पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो सोमवार की तुलना में मूवी की कमाई में 5 प्रतिशत से अधिक की बढोत्तरी दर्ज की गई है, जिसकी मदद से पांचवें दिन आवारापन 2 की ग्लोबली कमाई 14 करोड़ से ज्यादा रही है और अब इस मूवी को टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 144 करोड़ के पार पहुंच गया है।

awarapan

जो रिलीज का पहला सप्ताह पूरा होने से पहले ही किसी भी फिल्म के लिए कमाई का एक अच्छा और बड़ा आंकड़ा है। अगर इसी तरह से आवारापन 2 की कमाई का सिलसिला आगे भी चलता रहा तो जल्द ही ये फिल्म ग्लोबली 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। 

इमरान के करियर की पहली बिग हिट

पिछले 23 सालों से इमरान हाशमी बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में मौजूद हैं। लेकिन अब जाकर उन्हें अपने करियर की पहली बड़ी हिट फिल्म मिली है। आवारापन 2 इमरान के करियर सोलो रिलीज के तौर इकलौती ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। 

यह भी पढ़ें- पहले सीन के लिए 40 रीटेक, डबिंग को लेकर हुई थी लड़ाई; रोचक है Emraan Hashmi की डेब्यू फिल्म का किस्सा