विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले सीन के लिए 40 रीटेक, डबिंग को लेकर हुई थी लड़ाई; रोचक है Emraan Hashmi की डेब्यू फिल्म का किस्सा

Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:32 PM (IST)

मौजूदा समय में फिल्म आवारापन 2 को लेकर अभिनेता इमरान हाशमी चर्चा में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में उनका डेब्य किस फिल्म से हुआ था।

इमरान हाशमी की मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

इमरान हाशमी की मूवी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 23 साल पहले हुआ था अभिनेता का डेब्यू

  2. चर्चा में आया था इमरान हाशमी का किरदार

  3. डबिंग की वजह से हुआ था झगड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म आवारापन 2 की अपार सफलता के चलते अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के नाम की चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सही मायनों में बतौर एक्टर इमरान ने आवारापन 2 से अब जाकर असली सक्सेस हासिल की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए इमरान हाशमी की राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। 

23 साल पहले आई अपनी डेब्यू फिल्म फुटपाथ के पहले सीन के लिए इमरान को 40 रीटेक लेने पड़े थे और डबिंग के दौरान उनका झगड़ा भी हो गया था। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-

चुनौतियों से भरपूर रहा डेब्यू

साल 2003 में आई फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म फुटपाथ से इमरान हाशमी ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म में इमरान ने रघु का किरदार प्ले किया, जिसे आज भी याद किया जाता है। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इमरान हाशमी ने इस बात का खुलासा किया था, फुटपाथ के लिए उनकी राह बिल्कुल भी आसान नहीं थी। अभिनेता ने बताया था-

यह भी पढ़ें- ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की 'किंग' बनी Awarapan 2, सोमवार को हुई धनवर्षा से कलेक्शन में आया उछाल

emraan hashmi footpath

मैंने अपने पहली फिल्म का काफी समय तक इंतजार किया और जब फुटपाथ मुझे मिली तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महेश भट्ट साहब का आभारी हूं, जो उन्होंने हिंदी सिनेमा में आने का मौका दिया। लेकिन मेरे लिए राह आसानी नहीं रही। फुटपाथ का जब मेरा पहला सीन शूट किया जा रहा था, तो उसके लिए मैंने 40 रीटेक ले लिए थे, क्योंकि मैं काफी नर्वस फील कर रहा था। बाद में डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने मुझे समझाया और मैं उस सीन को कर सका। 

awarapan 2 worldwide collection day 4

इसके अलावा इमरान हाशमी ने ये भी बताया था फुटपाथ में डबिंग को लेकर काफी अड़चन आई, जिसकी वजह से मेरा झगड़ा भी हुआ था। एक्टर ने कहा- मुझसे कहा गया था कि मैं फुटपाथ के कैरेक्टर रघु को अमिताभ बच्चन साहब की आवाज की तरह डब करूं। मेरी आवाज मेरी पहचान है और मैं किसी दूसरे कलाकार की नकल नहीं करना चाहता था। इसको लेकर काफी बहस हुई, मेरा झगड़ा भी हो गया था और मैं डबिंग स्टूडियो से भी निकल गया था।

इस आर्टिस्ट ने डब की थी आवाज

अगर आपने इमरान हाशमी स्टारर फुटपाथ फिल्म को देखा है तो आपको मालूम हो कि उसमें उनकी ओरिजनल वॉइस नहीं है। फिल्म में उनके किरदार रघु को मशहूर अभिनेता शेखर कपूर ने अपनी आवाज दी थी। 

यह भी पढ़ें- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ...' Awarapan 2 की सफलता पर गदगद हुईं Emraan की पत्नी, एक्टर के लिए लिखा इमोशनल नोट