Emraan Hashmi की रोमांटिक फिल्म Awarapan 2 बॉक्स ऑफिस पर मारेगी दहाड़? रिलीज से 2 महीने पहले आया बड़ा अपडेट
Awarapan 2: इमरान हाशमी की आगामी फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। ...और पढ़ें

आवारापन 2 को लेकर आया अपडेट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 साल पुरानी कल्ट क्लासिक आवारापन (Awarapan) सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही है। हीरोइन भले ही बदल गई हो, लेकिन हीरो वही है... शिवम पंडित उर्फ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi)।
इमरान हाशनी की फिल्म आवारापन 2 की अनाउंसमेंट पिछले साल ही हो गई थी। तभी से दर्शकों को 'शिवम' के कमबैक का इंतजार था। महीनों से अभिनेता फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और अब एक नए अपडेट से उन्होंने फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे फैंस को खुश कर दिया है।
सेट से 'शिवम पंडित' की तस्वीर आई सामने
दरअसल, इमरान हाशमी ने आवारापन 2 के सेट से एक तस्वीर शेयर कर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने महीनों की शूटिंग के बाद रैप-अप कर लिया है। यानी कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अब बस एडिटिंग का काम होना है और फिर फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
क्लैपबोर्ड के साथ इमरान की तस्वीर
इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमरान हाशमी की क्लैपबोर्ड लिए हुए एक तस्वीर शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपना आधा चेहरा ढका हुआ है। फोटो से पता चल रहा है कि पहली फिल्म की तरह दूसरे में भी इमरान का लंबे बाल वाला लुक होगा। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "पुराने लोग जानते हैं कि यह सिर्फ एक रैप नहीं है। वह आपके लिए वापस आ रहा है।"
यह भी पढ़ें- Lahore 1947 से टक्कर लेगी इमरान हाशमी की Awarapan 2, नई रिलीज डेट की हुई घोषणा
View this post on Instagram
कौन है आवारापन 2 की हीरोइन?
इमरान हाशमी के साथ इस बार श्रिया सरन (Shriya Saran) की जोड़ी नहीं देखने को मिलेगी। इस बार अभिनेता, बॉलीवुड की फैशनिस्टा दिशा पाटनी (Disha Patani) के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि इसे मुकेश भट्ट की विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है।
आवारापन 2 की रिलीज डेट की बात करें तो यह बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से टकराने वाली है। सनी देओल की फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है, जबकि इमरान हाशमी की फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।