Bandar पर चली सेंसर की कैंची, रिलीज से पहले गाली-गलौज सहित इन सीन्स में हुए बदलाव?
अभिनेता बॉबी देओल की लेटेस्ट फिल्म बंदर को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। ...और पढ़ें
-1780572971388_m.webp)
बॉबी देओल की बंदर (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
बॉबी देओल की अगली फिल्म का नाम बंदर
अनुराग कश्यप ने किया है बंदर का डायरेक्शन
सेंसर बोर्ड की तरफ से पास हुई फिल्म बंदर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देव डी और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी कई शानदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप की अगली फिल्म का नाम बंदर है। डार्क कॉमेडी थ्रिलर के तौर पर बॉबी देओल स्टारर इस मूवी की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रह हैं।
इस बीच रिलीज से बंदर को क्रेंदीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सेंसर बोर्ड की सर्टिफिकेट प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। जिसमें बंदर को पास कर दिया गया है। हालांकि, सीबीएफसी ने इसमें कुछ बदलाव करने का भी निर्देश दिया है।
सेंसर से पास हुई बंदर
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के आधार सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बॉबी देओल की बंदर को 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें कोई भी विज़ुअल कट नहीं किया गया है। लेकिन कई डायलॉग्स में कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें गाली-गलौज वाले अपशब्द शामिल हैं। रिपोर्ट्स के आधार पर तीन गालियों वाले संवाद को भी म्यूट कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Upcoming Release: थिएटर्स में मनोरंजन का महा संग्राम, जून के पहले वीक में रिलीज होंगी 5 फिल्में

इसके अलावा बंदर में एक 'कितना भी सिंदूर' वाला डायलॉग दिखाया गया है, जिस पर सेंसर ने आपत्ति जताई है और इसमें बदलने के लिए कहा है। आखिर में, साथ ही अनुराग कश्यप की बंदर में मशहूर हस्तियों के नामों का इस्तेमाल करने के लिए उनसे सहमति पत्रों को भी सबमिट किया गया है। सेंसर सर्टिफिकेट पर बताई गई फिल्म की अवधि 130.27 मिनट है। दूसरे शब्दों में, बंदर 2 घंटे, 10 मिनट और 27 सेकंड लंबी है।
-1780574398167.jpg)
इस तरह से बंदर को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी दे गई है। मालूम हो कि कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की बंदर को सराहना मिली है।
कब रिलीज होगी बंदर
बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर की रिलीज डेट के बारे में जिक्र किया जाए तो ये फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी का क्लैश अभिनेता वरुण धवन की मूवी है जवानी तो इश्क होना है से होगा। दोनों अलग-अलग जॉनर की मूवीज हैं, देखना ये होगा कि इनमें से कौन सी मूवी बाजी मारेगी।