सिर्फ Satluj ही नहीं, 32 साल पहले सिनेमाघरों से हटाई गई थी कल्ट फिल्म, मचा था खूब बवाल
फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने को लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का बाजार काफी गर्म है। ...और पढ़ें

थिएटर्स हटी थी ये मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी से हटाई गई फिल्म सतलुज
थिएटर्स से उतारी गई थी ये कल्ट फिल्म
1994 में सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनको लेकर विवाद खड़ा हुआ है। मौजूदा समय में अभिनेता दिलजीत दोसांझ स्टारर लेटेस्ट मूवी सतलुज (Satluj) को लेकर मामला चर्चा में बना हुआ है। दो दिन पहले ओटीटी पर आई ये फिल्म अचानक के हटा दी गई है, जिसको लेकर सुर्खियां तेज हैं।
लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह से किसी भी फिल्म को ओटीटी या थिएटर्स से रिलीज के बाद हटाया गया है। 32 साल पहले एक कल्ट मूवी को भी बड़े पर्दे से उतार दिया गया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
थिएटर्स से हटाई गई थी ये फिल्म
फिल्मों को बैन करना या फिर हटाने का मामला नया नहीं है। लेकिन जब भी फिल्मी जगत में ऐसा कुछ होता है, तब-तब विवाद देखने को मिलता है। फिल्म ऐसा ही कुछ सतलुज को लेकर नजर आ रहा है। इससे पहले 1994 में भी ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब बड़े पर्दे पर फिल्म बैंडिट क्वीन (Banit Queen) को रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें- Satluj Leaked: 'कोई टेंशन नहीं,' इधर ओटीटी से हटाई गई सतलुज, उधर ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म
निर्देशक शेखर कपूर के डायरेक्शन में बनने वाली बैंडिट क्वीन थिएटर्स में रिलीज हुई और एक हफ्ते के बाद इसे हटा दिया गया था। बताया जाता है कि अत्यधिक हिंसा, न्यूडिटी, अश्लील शब्द और गलत तथ्यों को हवाला देते हुए कोर्ट की तरफ से इसे सिनेमाघरों से हटाने का आदेश दिया गया था।
खबरें और भी
-1783317408305.jpg)
ये फिल्म महिला डाकू फूलन देवी के जीवन पर आधारित थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि खुद फूलन देवी ने भी बैंडिट क्वीन पर आपत्ति जताई थी और मेकर्स को धमकी दी थी कि फिल्म को हटा दें। इस वजह से काफी बवाल मचा था। इस मूवी में अभिनेत्री सीमा बिश्वास ने फूलन देवी की मुख्य भूमिका को अदा किया था।
ओटीटी पर मौजूद है बैंडिट क्वीन
अगर आप भी बैंडिट क्वीन को देखना चाहते हैं तो आपको ये फिल्म ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जहां आप घर बैठे ऑनलाइन बैंडिट क्वीन को आसानी से देख सकते हैं। बता दें कि इस फिल्म को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे।