Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Satluj Leaked: 'कोई टेंशन नहीं,' इधर ओटीटी से हटाई गई सतलुज, उधर ऑनलाइन लीक हो गई फिल्म

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 09:41 AM (IST)

    अभिनेता दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म सतलुज ओटीटी से हटाए जाने के बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। ...और पढ़ें

    फिल्म सतलुज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    फिल्म सतलुज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी से हटाई गई फिल्म सतलुज

    2. पाइरेटेड वेबसाइट पर लीक हुई फिल्म

    3. दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर हुआ विवाद

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक हनी त्रेहान की लेटेस्ट फिल्म सतलुज (Satluj) का नाम इस वक्त सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों से सजी सतलुज को ओटीटी रिलीज के 48 घंटे बाद हटा दिया गया है, जिसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 

    लेकिन इसके बीच पाइरेटेड वेबसाइट ने मौके का फायदा उठाते हुए सतलुज को ऑनलाइन कर दिया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं-

    ऑनलाइन लीक हुई सतलुज

    हाल ही में दिलजीत दोसांझ स्टारर सतलुज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। लेकिन रिलीज के 48 घंटे बाद ही इसे ओटीटी से रीमूव कर दिया गया है, जिसको लेकर सिनेमा जगत में विवाद खड़ा हो गया है। जी5 प्लेटफॉर्म की तरफ से एक्स हैंडल पर इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है और लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- रिलीज के 2 दिन बाद ही OTT से हटा दी गई Diljit Dosanjh की फिल्म Satluj, प्लेटफॉर्म ने दी सफाई

    satluj removed

    हो सकता है कि सतलुज रुक गई हो, लेकिन उसने जो बातचीत शुरू की थी, वह नहीं रुकी है। इतने शानदार प्यार के लिए आपका शुक्रिया। हमें उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही वापस लाएंगे। फिलहाल इस ओटीटी से हटा दिया गया है। 

    लेकिन अब खबर आ रही है कि सतलुज पाइरेटेड वेबसाइट पर लीक हो गई है। ई टाइम्स की खबर के मुताबिक दिलजीत दोसांझ की सतलुज को कई अलग-अलग पाइरेटेड ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन धड़ल्ले से परोसा जा रहा है।

    इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। जिन लोगों ने इसे आधिकारिक तौर पर जी5 पर नहीं देखा वह लीक होने के बाद इसे देख रहे हैं। 

    3 साल बाद रिलीज हुई थी सतलुज

    दरअसल दिलजीत दोसांझ स्टारर सतलुज पिछले तीन सालों से रिलीज के लिए तरस रही थी। पहले सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट के चलते इसे सिनेमाघरों में रिलीज के लिए अनुमति नहीं मिली और अब जब ये ओटीटी पर आई तो महज 2 दिनों बाद इसे हटा दिया गया। इस पर दिलजीत का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है- कोई टेंशन नहीं है, जिनको देखनी है उन्होंने डाउनलोड कर ली।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Satluj OTT: 48 घंटे बाद ओटीटी से हटाई गई सतलुज, Diljit Dosanjh का टूटा दिल बोले- अभी सफर बाकी है