Satluj OTT: 48 घंटे बाद ओटीटी से हटाई गई सतलुज, Diljit Dosanjh का टूटा दिल बोले- अभी सफर बाकी है
अभिनेता दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म सतलुज रिलीज के 48 घंटे बाद ही ओटीटी से हटा दी गई है। जिस पर अब एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। ...और पढ़ें

दिलजीत दोसांझ की सतलुज (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की सतलुज
मामले को लेकर सामने आया एक्टर का रिएक्शन
फैंस से दिलजीत ने की बड़ी अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का नाम इस वक्त उनकी लेटेस्ट फिल्म सतलुज (पंजाब 95) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। करीब दो दिन पहले उनकी इस बहुचर्चित फिल्म को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया।
सतलुज (Satluj) को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसे ओटीटी से हटा दिया गया है, जिसके चलते सिनेमाई गलियारे में एक नई बहस छिड़ गई है। इस मामले को लेकर दिलजीत दोसांझ की तरफ से अब पहला रिएक्शन सामने आया है। जिसमें अभिनेता ने अपने दिल की बात रखी है।
सतलुज के हटाए जाने पर बोले दिलजीत दोसांझ
करीब 3 सालों के लंबे इंतजार के बाद हाल ही में दिलजीत दोसांझ की सतलुज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। मेकर्स ने इसको थिएटर्स में रिलीज करने के लिए काफी संघर्ष किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली और ऐसे में उन्हें इस मूवी को ओटीटी पर पेश करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- 3 साल की लड़ाई, 127 कट्स; कौन थे जसवंत सिंह खालरा जिस पर बनी है दिलजीत दोसांझ की फिल्म, क्या है इसकी कंट्रोवर्सी?
Satluj may have paused. But the conversation it started hasn’t.
— ZEE5Official (@ZEE5India) July 5, 2026
Thank you for the incredible love.
We hope to bring it back soon.#Satluj pic.twitter.com/Ox3MZIBvlT
जहां महज 48 घंटे रहने के बाद इसे रीमूव कर दिया गया। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में दिलजीत दोसांझ की सतलुज आपको जी5 पर देखने को नहीं मिलेगी, हालांकि, अगर आप विदेश में रहते हैं तो इसे देख सकते हैं।

खबरें और भी
इस मामले को लेकर दिलजीत की टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है- यह सफर अभी यहीं खत्म नहीं हुआ है। अगर आप विदेश में रह रहे हैं, तो इस मूवी को जरूर देखें। इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में एक्टर ने कहा है- मुझे कोई टेंशन नहीं है, मुझे इस बात का अनुमान था कि ऐसा होगा। कई लोगों ने पहले से ही इसे डाउनलोड कर लिया है।
इस तरह से सतलुज के ओटीटी से हटने पर दिलजीत दोसांझ की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
क्या है सतलुज की कहानी?
फिल्म सतलुज की कहानी पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने संघर्ष और साहस के दम पर गैर कानूनी तरीके से आतंकवाद के नाम निर्दोष लोगों के फर्जी एंनकाउंटर का खुलासा किया था।