Dhurandhar The Revenge के साथ अक्षय कुमार देंगे फैंस को बड़ा सरप्राइज, थिएटर में होगा डरावना माहौल?
रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। यह फिल्म अगले हफ्ते सिनेमाघरों में आएगी। धुरंधर: द रिव ...और पढ़ें

'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ सिनेमाघरों में दिखेंगे अक्षय कुमार?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए फैंस पलकें बिछाए बैठे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सारा अर्जुन से लेकर संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे।
19 मार्च को 'धुरंधर: द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका तो होगा ही, लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार भी फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। आखिर क्या है वह तोहफा? नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:
'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ थिएटर्स में आएंगे अक्षय कुमार?
यह तो हम सब जानते हैं कि अक्षय कुमार साल 2026 की अपनी पहली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) के साथ पूरी तरह कमर कस चुके हैं। इस फिल्म का टीजर 11 मार्च को दर्शकों के सामने आया था, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला। अब अक्षय अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज देने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar: The Revenge सुलझा पाएगी यह बड़ी गुत्थी, क्या फैंस को सेकंड पार्ट में मिलेंगे इन 7 सवालों के जवाब?
'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ थिएटर्स में अटैच किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' का फाइनल ट्रेलर कट तैयार हो चुका है और मेकर्स को इस पर पूरा भरोसा है। मेकर्स का मुख्य मकसद पहले सोशल मीडिया पर बज (Buzz) क्रिएट करना है और फिर थिएटर्स में 'धुरंधर 2' देखने वाली ऑडियंस तक अपना ट्रेलर पहुंचाना है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
खबरें और भी
-1773407837382.jpg)
अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'भूत बंगला'
आपको बता दें कि अक्षय कुमार एक लंबे समय के बाद 'हॉरर-कॉमेडी' जॉनर (Genre) में लौट रहे हैं। इस फिल्म में फैंस को एक बार फिर से 'हेरा फेरी' फेम डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ खिलाड़ी कुमार की शानदार जुगलबंदी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फैंस को इस फिल्म से 'भूल भुलैया' जैसा बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने की पूरी उम्मीद है।