Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhooth Bangla का आ गया पहला रिव्यू, 47 साल पुरानी कल्ट हॉरर थ्रिलर से निकला कनेक्शन

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 03:49 PM (IST)

    बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड मूवी भूत बंगला का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। ...और पढ़ें

    भूत बंगला का फर्स्ट रिव्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भूत बंगला का फर्स्ट रिव्यू (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सिनेमाघरों में रिलीज होगी भूत बंगला

    2. सामने आया हॉरर कॉमेडी का पहला रिव्यू

    3. अक्षय और प्रियदर्शन की कमबैक फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद भूत बंगला फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की वापसी हो गई है। हॉरर कॉमेडी को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। पेड प्रीव्यू के साथ भूत बंगला को आज से रिलीज किया जा रहा है। 

    इस बीच सिनेमा की एक मशहूर हस्ती की तरफ से भूत बंगला का रिव्यू किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला का सीक्वेंस 47 साल पुरानी एक कल्ट हॉरर थ्रिलर से मेल खाता है। आइए जानते हैं कि भूत बंगला को कैसा रिव्यू मिला है।  

    आ गया भूत बंगला का पहला रिव्यू

    लंबे समय से भूत बंगला की चर्चा चल रही है और हर कोई अक्षय कुमार की इस मूवी को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं। हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को लेकर अब फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से पहला रिव्यू साझा किया गया है, जिसे उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। 

    यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने ठुकारा दी थी अक्षय कुमार की 18 साल पुरानी फिल्म, बाद में बनी थी ब्लॉकबस्टर

    bhooth

    तरण ने भूत बंगला का रिव्यू करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है- भूत बंगला के ज्यादातर सीक्वेंस को देखकर आपको निर्देशक राजकुमार कोहली की 1979 में कल्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म जानी दुश्मन की याद आ जाएगी। उस मूवी में नई नवेली दुल्हनों को निशाना बनाया जाता है, भूत बंगला में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

    खबरें और भी

    हालांकि, दोनों मूवीज की कहानी में काफी ज्यादा अंतर है। कुल मिलाकर कहा जाए भूत बंगला में अक्षय और प्रिदर्शन का पुराना जादू लौट आया है, जो आपको रोमांच से भर देगा। फिल्म की बाकी अन्य कास्ट ने भी अपने काम के साथ पूरा न्याय किया है। 

    इस तरह से तरण आदर्श ने भूत बंगला का पहला रिव्यू किया है। बता दें कि सुनील दत्त की मल्टी स्टारर फिल्म जानी दुश्मन हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन और यादगार हॉरर थ्रिलर में से एक मानी जाती है। 

    इतनी मिली रेटिंग 

    ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से भूत बंगला को अच्छी रेटिंग दी गई है। उन्होंने अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को 3.5/5 की पॉजिटिव रेटिंग दी है। 

    यह भी पढ़ें- डिब्बाबंद हुई Akshay Kumar की बहुचर्चित फिल्म, 5 साल पहले धूमधाम से हुआ था एलान