डिब्बाबंद हुई Akshay Kumar की बहुचर्चित फिल्म, 5 साल पहले धूमधाम से हुआ था एलान
फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपने एक बहचर्चित फिल्म के डिब्बा बंद होने की जानकारी दी है। ...और पढ़ें

नहीं बन रही अक्षय कुमार की ये फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
ठंडे बस्ते में गई अक्षय कुमार की ये फिल्म
5 साल पहले हुई थी ऑफिशियल अनाउंसमेंट
अक्षय कुमार ने खुद किया कन्फर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा से लाइमलाइट में बने रहते हैं। मौजूदा समय में सुपरस्टार काम नाम फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
हाल ही में अपनी इस हॉरर कॉमेडी मूवी के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी एक बहुचर्चित फिल्म के डिब्बाबंद होने की जानकारी दी है, जिसका आधिकारिक एलान 5 साल पहले हुए था। अक्षय ने बताया है कि उनकी वह मूवी अब नहीं बन रही है। आइए जानते हैं कि इस लेख में कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार के ये फिल्म
अक्षय कुमार का नाम एक साल में कई मूवीज करने को लेकर काफी मशहूर है। इतना ही नहीं वह अपनी फ्यूचर फिल्मों का एलान भी बहुत जल्दी कर देते हैं। ऐसा ही कुछ पांच साल पहले देखने को मिला था, जब साल 2021 में अक्षय कुमार ने फिल्म गोरखा की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla के बाद आएगी Hera Pheri 3 की बारी, अक्षय कुमार ने दिया लेटेस्ट अपडेट?

ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ अक्की ने गोरखा के फर्स्ट लुक पोस्टर्स को भी शेयर किया था, जिनको देखने के बाद सिनेप्रेमियों में इस मूवी के लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। मूवी में अक्षय का रोल भारतीय सेना की गोरखा बटालियन के फौजी को होने वाला था। लेकिन अब अक्षय कुमार की गोरखा ठंडे बस्ते में चली गई है और अब नहीं रिलीज होगी।
-1776326416627.jpg)
हाल ही में भूत बंगला के प्रमोशन को मद्देनजर रखते हुए अक्षय ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल लाइव सेशन किया। इस दौरान अक्षय ने फैंस को बताया कि उनकी फिल्म गोरखा अब नहीं बन रही है। इस तरह से सुपरस्टार गोरखा के बंद होने की आधिकारिक पुष्टि की है। मालूम हो कि गोरखा का निर्देशन संजय पूरण सिंह चौहान करने वाले थे और इसके निर्माता की कमान आनंद एल राय के हाथों में थी।
खबरें और भी
भूत बंगला में नजर आएंगे अक्षय
बता दें कि 14 सालों के लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार अपने फेवरेट डायरेक्टर प्रियदर्शन संग फिल्म भूत बंगला से वापसी करने जा रहे हैं। 16 अप्रैल यानी आज से पेड प्रीव्यू के साथ अक्षय की भूत बंगला सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मूवी को अक्षय की कमबैक फिल्म के तौर पर भी देखा जा रहा है।