विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 19 साल पुरानी इस हॉरर फिल्म से है Akshay की Bhooth Bangla का लिंक? परेश रावल ने बता दिया असली सच

Published: Tue, 07 Apr 2026 01:42 PM (IST)

'भूत बंगला' की शूटिंग वही हुई है, जहां उन्होंने 19 साल पहले सुपरहिट फिल्म की शूटिंग की थी, ऐसे में ...और पढ़ें

परेश रावल ने फिल्म के कनेक्शन के कन्फ्यूजन को किया क्लियर/ फोटो- Instagram

परेश रावल ने फिल्म के कनेक्शन के कन्फ्यूजन को किया क्लियर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।19 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन हॉरर-कॉमेडी जॉनर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' में एक बार फिर से वही पुरानी और शानदार स्टारकास्ट नजर आएगी, जो हमें सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया' में दिखाई दी थी। दिलचस्प बात यह है कि 'भूत बंगला' की शूटिंग भी उसी बंगले में की गई है, जिसमें सालों पहले अक्षय कुमार और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' शूट हुई थी।

ऐसे में कई फैंस के मन में यह कन्फ्यूजन था कि क्या इन दोनों फिल्मों के बीच कोई लिंक है? अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने इस सवाल का जवाब दिया है और बातों ही बातों में 'भूत बंगला' को 'भूल भुलैया' से ज्यादा बेहतर फिल्म बताया है।

क्या वाकई दोनों हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में है कनेक्शन?

फैंस के इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए जब 'दैनिक जागरण' ने खास बातचीत में परेश रावल से पूछा कि 'भूल भुलैया' और 'भूत बंगला' के बीच काफी तुलना हो रही है, यह फिल्म उससे कैसे अलग है?

इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा, "ये दोनों फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल ही अलग हैं। दोनों की कहानी डिफरेंट है, इसलिए इनकी तुलना करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। 'भूल भुलैया' एक अलग फिल्म थी, उसे अलग तरह से बनाया गया था, लेकिन 'भूत बंगला' एक बहुत ही यूनिक और बेहतरीन फिल्म है। अब तक जितनी भी ऐसी फिल्में बनी हैं, यह उन सबसे बिल्कुल अलग है। प्रियदर्शन जी ने इस फिल्म को बहुत अलग तरीके से बनाया है और इसकी कहानी एकदम हटकर होने वाली है।"

यह भी पढ़ें- 'कार्तिक तू तो गया बेटे...', Bhooth Bangla के ट्रेलर पर लोगों का मजेदार रिएक्शन, अक्षय की कॉमेडी से मचा धमाल

paresh rawal bhooth bangla  (1)

इन फिल्मों में छा चुकी है परेश रावल-प्रियदर्शन की जोड़ी

आपको बता दें कि प्रियदर्शन ने अभी तक जितनी भी हिंदी फिल्में बनाई हैं, उनमें से अधिकतर में परेश रावल ने काम जरूर किया है। इन दोनों की दमदार जोड़ी 'मालामाल वीकली', 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'हंगामा', 'हलचल', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'चुप चुप के', 'मेरे बाप पहले आप' और 'दे दना दन' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी है। इनमें से अधिकतर कॉमेडी फिल्में हैं और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं।

priyadarshan paresh rawal

अब परेश रावल प्रियदर्शन की आगामी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही मूवी 'भूत बंगला' में तो नजर आएंगे ही, लेकिन इसके अलावा वह बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) में भी अपना आइकॉनिक 'बाबूराव' का किरदार दोबारा निभाते दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Trailer: असरानी संग राजपाल-परेश के ठहाके; जबरा है भूत बंगला का ट्रेलर, लौट आए OG अक्षय कुमार