विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आपकी याद आती है...' Sushant Singh Rajput की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं Bhumi Pednekar

Updated: Sun, 14 Jun 2026 07:49 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की छठी डेथ एनिवर्सरी पर भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

भूमि पेडनेकर को आई सुशांत की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

भूमि पेडनेकर को आई सुशांत की याद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सुशांत सिंह राजपूत की 6 साल पहले हुई थी मौत

  2. छठी डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं भूमि पेडनेकर

  3. भूमि के साथ सोनचिड़िया में काम कर चुके थे सुशांत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आज छठी डेथ एनिवर्सरी है और उन्हें याद करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इमोशनल हो गईं। 

भूमि पेडेनकर और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ में फिल्म सोनचिड़िया में काम किया था, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। यह फिल्म अभिनेता के निधन से ठीक एक साल पहले रिलीज हुई थी जो भले ही सफल न हो सकी लेकिन इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे।

भूमि को आई सुशांत की याद

आज सुशांत सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर भूमि पेडनेकर को अपने को-स्टार की याद आई और उन्होंने सोनचिड़िया फिल्म की मेमोरी शेयर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म के सेट से एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 

आपकी याद आती है। क्या कमाल का टैलेंट, क्या बेहतरीन एक्टर। एक जटिल सोच वाले इंसान, जो दिलचस्प, जिंदादिल और जीनियस थे। यह तस्वीर 'सोनचिड़िया' के टाइटल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान ली गई थी। कितनी शानदार यादें हैं। 

Bhumi Pednekar On Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्में

सोनचिड़िया, सुशांत की आखिरी फिल्मों में से एक थी। उन्होंने इसके बाद फिल्म ड्राइव की थी। यह भी फ्लॉप रही थी। अभिनेता के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा आई थी जो सीधे ओटीटी पर रिलीज की गई थी। पवित्र रिश्ता से पॉपुलैरिटी मिलने के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और 12 फिल्मों के जरिए हमेशा-हमेशा के लिए फैंस के दिलों में बस गए।

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत ने इस वजह से ठुकरा दी थी Aashiqui 2, कैसे आदित्य रॉय कपूर के हाथ में गई फिल्म?

कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत?

14 जून 2020 को सुशांत मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके निधन का कारण सुसाइड बताया गया, लेकिन परिवार ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, सालों जांच के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर इसे आत्महत्या ही माना है। 

यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के छिछोरे फिल्म के को-एक्टर को उनकी मौत पर नहीं हुआ विश्वास, बोले- 'वो खुदकुशी नहीं...'