Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: पक्षपात का ओराप लगाने पर यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर भड़के बिग बॉस, कहा- 'खुद में दम नहीं है'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 12:15 PM (IST)

    बिग बॉस 17 में इस बार टीवी स्टार्स के साथ कुछ यूट्यूबर्स भी बतौर कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इनमें अनुराग डोभाल भी हैं जो यूके 07 और बाबू भइया के नाम ...और पढ़ें

    बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को लगाई फटकार, (Instagram Image)
    बिग बॉस ने अनुराग डोभाल को लगाई फटकार, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूट्यूबर अनुराग डोभाल बिग बॉस के टीवी स्टार्स से इनसिक्योर नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बाकी सोशल मीडिया स्टार्स से भी अपने मन की बात कही थी। अनुराग डोभाल ने शो में अंकिता लोखंडे समेत बाकी टीवी सेलेब्स को ज्यादा तवज्जो देने की बात कही थी। इस पर अब बिग बॉस ने उन्हें लताड़ लगाई है और खूब खरी-खोटी सुनाई है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Written Update 22 Oct: मुनव्वर फारुकी ने सना रईस संग किया फ्लर्ट! TV स्टार्स से इनसिक्योर हुए यूट्यूबर्स

    बिग बॉस ने दिमाग लगाया ठिकाने

    बिग बॉस 17 के हालिया एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स से अपने- अपने कमरों में जाने के लिए कहा, लेकिन अनुराग डोभाल को रोक लिया। बिग बॉस ने अपने अंदाज में अनुराग को यूट्यूबर्स संग पक्षपात करने के लिए फटकार लगाई। बिग बॉस ने अनुराग डोभाल के शो में एक हफ्ते की जर्नी को दिखाया। उन्होंने कहा कि घर के कामों को लेकर हुई बातचीत में हिस्सा लेने और दूसरों को कंफ्यूज करने के अलावा उन्होंने बिग बॉस में अब तक कुछ नहीं किया है।

    दूसरों का गेम खराब करने का आरोप

    बिग बॉस ने आगे इस हफ्ते टीवी सेलेब्स को तवज्जो देने और यूट्यूबर्स को साइडलाइन करने की बात का मुद्दा बनाने के लिए भी अनुराग को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अपनी इस बात से बाकी कंटेस्टेंट्स का गेम खराब करने के लिए भी डोभाल को डांट लगाई।

    अनुराग को नहीं दिया बोलने

    बिग बॉस ने इस पूरी बातचीत में बाबू भइया को बोलने का मौका तक नहीं दिया। हालांकि, उन्होंने बाकी घरवालों से पूछा कि क्या वो सही कह रहे हैं या नगीं। बिग बॉस ने कहा, ''खुद में दम है नहीं कि नैतिक रूप से सही होने का नाटक छोड़ करके, लोगों को बोले कि आप टीवी सेलेब का साथ दे रहे हैं और गलत कर रहे हैं।''

    खबरें और भी

    अनुराग ने बिग बॉस पर क्यों लगाया आरोप

    बिग बॉस 17 में कंगना रनोट हाल ही में अपनी फिल्म तेजस का प्रमोशन करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अंकिता लोखंडे को अपना  फेवरेट कंटेस्टेंट बताया थी और उन्हें शो का मजबूत खिलाड़ी कहा थी। इसके बाद अनुराग डोभाल ने बिग बॉस 17 पर अनफेयर और बायस होने के आरोप लगाए।  

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Elimination: सलमान खान ने एविक्शन पर दिया झटका, शो में आया ट्विस्ट, जानें किसका पत्ता हुआ साफ?