विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में चाय और बन-मस्का का लुत्फ उठाते दिखे Christopher Nolan, टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने भी किया देसी नाश्ता

Published: Sun, 12 Jul 2026 08:16 AM (IST)

बीते दिन द ओडिसी (The Odyssey) के प्रीमियर से पहले फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और फिल्म की स्टार कास्ट देसी नाश्ता करती हुई दिखाई दी।

चाय ब्रेक पर द ओडिसी के स्टार्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

चाय ब्रेक पर द ओडिसी के स्टार्स। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म द ओडिसी (The Odyssey) चंद दिनों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत आए हैं। द ओडिसी का प्रीमियर भी भारत में हुआ।

हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन पहली बार भारत में अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर या प्रमोशन किया हो। हालांकि, इस बार उन्होंने इंडियन ऑडियंस के बीच अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ इंडियन स्वाद भी चखा।

चाय ब्रेक पर निकली द ओडिसी की टीम

क्रिस्टोफर नोलन ने न केवल द ओडिसी का प्रमोशन किया, बल्कि मौका मिलते ही देसी नाश्ता करने निकल गए। उन्होंने द ओडिसी से ठीक पहले अपने स्टार्स के साथ चाय ब्रेक लिया और मुंबई के एक देसी रेस्तरां गए, जहां उन्होंने चाय के साथ बन-मस्का खाया।

प्रीमियर से पहले बन-मस्का का लिया आनंद

सोशल मीडिया पर क्रिस्टोफर नोलन की तस्वीरें सामने आई हैं। दिग्गज डायरेक्टर को फिल्म के स्टार्स टॉम हॉलैंड (Tom Holland) और मैट डेमन (Matt Damon) के साथ चाय और बन-मस्का का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।



यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया ने एक्स पर उनकी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, "मुंबई में द ओडिसी के प्रीमियर से पहले क्विक टी शॉप। एक बड़ी रात आने वाली है, लेकिन चाय सबसे पहले।" सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें देसी नाश्ता करते हुए देख प्यार लुटा रहे हैं।

कब रिलीज होगी द ओडिसी?

द ओडिसी से क्रिस्टोफर तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, ऐन हैथवे, ट्रैविस स्कोट, रॉबर्ट पैटिंसन, एलियट पेज और मिया गोथ जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 17 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- बिना किसी कट के The Odyssey भारत में होगी रिलीज, सेंसर बोर्ड ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें- आशीष चंचलानी ने किया Christopher Nolan की The Odyssey का रिव्यू, बोले- 'टिकट्स नहीं मिलने वाली बता रहा हूं...'