Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Cocktail 2 X Review: 'दीपिका की तरह कृति के...', मूवी देख जनता ने सुनाया फैसला, किसने रोल के साथ किया न्याय?

    Updated: Fri, 19 Jun 2026 11:15 AM (IST)

    शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल-2' पर दर्शकों ने फैसला सुनाते हुए ये बता दिया है कि उन्हें मूवी पसंद आई या नही ...और पढ़ें

    कॉकटेल 2 देखकर जनता ने सुनाया फैसला/ फोटो- Instagram

    कॉकटेल 2 देखकर जनता ने सुनाया फैसला/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. कृति सेनन की कॉकटेल 2 पर आया दर्शकों का फैसला

    2. शाहिद कपूर और रश्मिका की कैसी लगी परफॉर्मेंस?

    3. कॉकटेल 2 का ने चलाया मैजिक या हुई फेल?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। अब 14 साल बाद मॉर्डन लव स्टोरी को एक बार फिर से होमी अदजानिया लौटे हैं। इस बार कॉकटेल 2 में फैंस को कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी देखने को मिल रही है।

    कृति सेनन और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म का ट्रेलर और गाने तो ऑडियंस को पसंद आए थे, लेकिन रिलीज के बाद मूवी का कैसा हाल है? कॉकटेल 2 को दर्शकों ने पास किया या फेल, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

    कॉकटेल 2 को लेकर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू

    रॉम-कॉम फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने कॉकटेल 2 उन्हें पसंद आई या नहीं, इसका एक्स अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "इस भरी गर्मी में रोमांटिक फिल्म कॉकटेल 2 देखने लायक फिल्म है। जिसमें सितारों की शानदार परफॉर्मेंस है और साथ ही म्यूजिक शानदार है। इससे ज्यादा हम क्या मांगे, एक हलाल कॉकटेल, जिसका नाम मॉकटेल है।"

    movie

    दूसरे यूजर ने लिखा, "यह एक अच्छी एंटरटेनर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसको एक बड़े स्केल पर बनाया है। फिल्म के विजुअल्स काफी अच्छे है, लेकिन इसकी आत्मा मिसिंग है...कहानी बिल्कुल सपाट सी लग रही है।"

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 में कृति और रश्मिका के बीच होगा लेस्बियन एंगल? एक्ट्रेस ने फिल्म की कहानी पर तोड़ी चुप्पी

    kriti 1

    एक यूजर ने फिल्म को 4 स्टार देते हुए लिखा, "यह बॉलीवुड रॉम-कॉम सुपरहिट है। बॉलीवुड को दुनियाभर में इसलिए पसंद किया जाता है, क्योंकि साउथ में ऐसी फिल्में नहीं बनती हैं। कॉकटेल 2 वही जॉनर है। फिल्म में रिलेशनशिप और कमिटमेंट को लेकर ऐसा ही मैसेज छुपा हुआ है।"

    coc

    कृति सेनन की परफॉर्मेंस ने जीता दिल शाहिद लगे ओवर

    दर्शकों ने न सिर्फ फिल्म का रिव्यू किया, बल्कि रश्मिका-कृति और शाहिद में से उन्हें किसकी परफॉर्मेंस सबसे अच्छी लगी यह भी बताया। एक यूजर ने लिखा, "कृति सेनन ही कॉकटेल 2 की पूरी जान हैं, उनकी परफॉर्मेंस शानदार है। शाहिद कपूर थोड़ी ओवरएक्टिंग करते हुए लग रहे हैं। आम तौर पर जैसी उन्होंने पहले की है, वैसे नहीं हैं। रश्मिका मंदाना के बोलने के तरीके में काफी गड़बड़ है।"

    खबरें और भी

    rashmika 1

    दूसरे यूजर ने लिखा, "कृति सेनन ने अपनी परफॉर्मेंस से कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना को ओवरशैडो कर दिया है। सच कहूं तो आलिया भट्ट-शरवरी वाघ भी चार्म के मामले में कृति को 'ऐल्फा' के ट्रेलर में बीट नहीं कर पाए।

    kriti rashmika

    एक अन्य यूजर ने लिखा, "जो कॉकटेल ने दीपिका के साथ किया था, वही दूसरे पार्ट में कृति के साथ हुआ है। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है। क्या बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस है उनकी।"

    deepika-kriti

    कॉकटेल 2 से कमाई की कितनी है उम्मीद?

    कृति सेनन-शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल-2' ने एडवांस बुकिंग 1.6 लाख की टिकट बिक्री के साथ 5.57 करोड़ का कलेक्शन रिलीज से पहले ही कर लिया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि मूवी पहले शुक्रवार को 8 से 10 करोड़ की ओपनिंग लेगी।

    यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Advance Booking: डबल डिजिट में कमाई करेगी शाहिद कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में हुआ धांसू कलेक्शन